कैसा रहेगा आपका आज का राशिफल 23-06-2024 - Astrovanni.in

Astrovanni

Post Top Ad

Responsive Ads Here

सकलगुणनिधानं वानराणामधीशं ।
रघुपतिप्रियभक्तं वातजातं नमामि ॥
जय श्री राम ..... जय वीर हनुमान .....
मेष ( च, चू, चे, ला, ली,  लू, ले, लो, अ ):- 

पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए वर्तमान को सुधारें। अच्छे कार्यों से परिजनों के दिल में जगह बनायें। महत्वपूर्ण कार्य के पूर्ति में असमर्थता जैसी पूर्वाग्रह से मन में निराशा पैदा होगी।  

शुभ रंग : हरा  

शुभ अंक : 5

आपके लिए उपाय =>  मां के पैर छू कर या प्रणाम कर के घर से निकलें। झूठ न बोलें।


वृष  ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):- 

पुरानी बातों को भूलकर वर्तमान के साथ समझौता करें। निर्थक छोटी-छोटी बातों को लेकर परिवार में तनाव संभव। प्रणय संबंध में परिजनों के विरोध से मन दुखित होगा।  

शुभ रंग : नीला  

शुभ अंक : 6

आपके लिए उपाय =>  केले को मेश कर के शक्कर मिलाकर खाएं।


मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):- 

समस्याओ के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी।  संबंधों में आलोचनात्मक रवैया आपकी छवि पर बुरा प्रभाव डालेगा। विभागीय परिवर्तन से थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।  

शुभ रंग : सुनहरा  

शुभ अंक : 9

आपके लिए उपाय =>  आप सावधान रहें। संयम से रहें।


कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):- 

योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। मस्त-मौला मन मौज मस्ती समय व्यर्थ कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता के क्षेत्र में परिश्रम तीव्र होगा।    

शुभ रंग : पीला  

शुभ अंक : 7

आपके लिए उपाय =>  ध्रूमपान ना करें।


सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):- 

बीती बातों को छोड़ वर्तमान में जीने की चेष्टा करें। आकांक्षाएं सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। मधुरवाणी से संबंधों को प्रगाढ़ बनाने का प्रयास करें।   

शुभ रंग : बैंगनी  

शुभ अंक : 4

आपके लिए उपाय =>  किसी पंडित जी से दाहिने हाथ में मोली (कलावा) बंधवाए।


कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):- 

आर्थिक क्षेत्र में आप कुछ नई योजनाओं को सार्थक करेंगे। कोई व्यक्तिगत सम्बन्ध परिवार में विवाद का कारण बन सकतें है। प्रणय सम्बन्धों को लेकर मन चिन्तित रहेगा। जीवन साथी का ध्यान रखें। 

शुभ रंग : काला  

शुभ अंक : 2

आपके लिए उपाय =>  मोबाइल, इंटरनेट आदी संचार के साधनों पर खर्चा न करें।


तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):- 

रोजगार में लाभ के नये अवसर प्राप्त होंगे। कोई इच्छित कार्य की पूर्ति अपेक्षित है। राजकीय कर्मचारियों के लिये नौकरी का वातावरण सुखद होगा। समाजिक मान-सम्मान व वर्चस्व में वृद्धि होगी।   

शुभ रंग : सुनहरा  

शुभ अंक : 6

आपके लिए उपाय =>  किसी को चॉकलेट खिलाएं।


वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):- 

नकारात्मक चिंताओं का त्याग करें। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनायेंगी। आवेश में किये गये कार्य से कष्ट संभव। प्रियजनों का सन्निध्य व स्नेह प्राप्त होगा। रोजगार में व्यस्तता रहेगी। 

शुभ रंग : खाकी  

शुभ अंक : 2

आपके लिए उपाय =>  2 लौंग चाकू से काटकर घर से बाहर फेंक दें।


धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):- 

परिवारिक समस्याएं बार-बार परेशान करेंगी लेकिन ऐसी स्थिति में स्वविवेक सहायक सिद्ध हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भविष्य संबंधित कुछ जरूरी योजनाआं से मन प्रभावित होगा। 

शुभ रंग : गुलाबी  

शुभ अंक : 9

आपके लिए उपाय =>  पीपल के पेड़ पर चंदन से स्वस्तिक बनाएं।


मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):- 

भावनाओं पर नियंत्रण रख अपने दायित्वों के प्रति सजग हों। उच्छृंखलता व व्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित लाभ होगा। घर में खुशहाली रहेगी। 

शुभ रंग : सुनहरा  

शुभ अंक : 9

आपके लिए उपाय =>  हनुमान जी को सिंदूर लगाएं।


कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):- 

किसी महत्वपूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा। प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी। अच्छी आशाएं आप में क्रियाशीलता बढ़ाएंगी। महत्वपूर्ण कार्य में आलस्य का त्याग करें।  

शुभ रंग : चमकीला  

शुभ अंक : 6 

आपके लिए उपाय =>  किसी की बुराई न करें।


मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):- 

भौतिक सुख की लालसा बढ़ेगी। सगे-संबंधियों के बीच व्यवहार कुशल बनें। कुछ नयी अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। घर का वातावरण उत्साहित रहेगा। जरूरी कार्य समय से करें। 

शुभ रंग : खाकी  

शुभ अंक : 2

आपके लिए उपाय =>  घी में हल्दी और केसर मिलाकर पैसे रखने के स्थान पर स्वस्तिक बनाएं।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages