![]() |
![]() |
| अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता । अस बर दीन जानकी माता ॥ राम रसायन तुम्हरे पासा । सदा रहो रघुपति के दासा ॥ जय श्री राम ..... जय वीर हनुमान ..... |
मेष ( च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, अ ):-
सामाजिक व्यस्तता रहेगी। कुछ नई व्यस्तताएं सामने आएंगी। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। अभिभावको से कुछ मतभेद की आशंका है। किसी अचल सम्पत्ति के क्रय हेतु प्रयत्न तीव्र होगा।
शुभ रंग : हरा
शुभ अंक : 5
आपके लिए उपाय => पूर्व दिशा में अपने इष्ट देव को प्रणाम करें।
वृष ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):-
उपस्थित साधनों में संतुष्ट व तृप्त रहने का प्रयास करें। महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु तत्पर रहेंगे। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी।
शुभ रंग : गुलाबी
शुभ अंक : 9
आपके लिए उपाय => गोशाला में कुछ रूपये का दान दें।#
ये भी पढ़े :- कैसा रहेगा आपका आज का राशिफल 18-06-2024
मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):-
आर्थिक कठिनाइयां दूर होती नजर आएंगी। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्रों से जुड़े लोगों की क्रियाशीलता बढ़ेगी। किसी प्रिय व्यक्ति से भावनात्मक कष्ट मिल सकता है। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।
शुभ रंग : भूरा
शुभ अंक : 8
आपके लिए उपाय => तुलसी पत्र खाकर पानी पी लें।
कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-
सारे तनाव छोड़ कैरियर पर ध्यान दें। भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण निर्णय के प्रति मन दुविधाग्रस्त होगा। आलस्य त्यागें।
शुभ रंग : नीला
शुभ अंक : 3
आपके लिए उपाय => कुछ भी खाने-पीने के बाद थोड़ा पानी जरूर पिएं।
सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-
अत्यधिक दायित्व एवं कर्जभार से मन परेशान होगा। आकस्मिक कोई सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। व्यवसाय में नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बनेंगे। रोजगार में सुधार हेतु मन चिन्तित होगा।
शुभ रंग : भूरा
शुभ अंक : 8
आपके लिए उपाय => किसी मंदिर में तांबे का दीपक दान दें।
कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-
अच्छा होगा कि परिजनों के अनुकूल चलने की चेष्टा करें। नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। परिश्रम से आर्थिक लाभ का योग है। काफी दिनों से अवरोधित महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे।
शुभ रंग : काला
शुभ अंक : 5
आपके लिए उपाय => अपने प्लान या राज की बात किसी से शेयर न करें।
ये भी पढ़े :- कैसा रहेगा आपका आज का राशिफल 19-06-2024
तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-
आर्थिक प्रगति के लिए मन नई-नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। ग्रहों की अनुकूलता से अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।
शुभ रंग : बैंगनी
शुभ अंक : 7
आपके लिए उपाय => ऑफिस या घर में फूलों वाला रूम फ्रेशनर यूज करें।
वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):-
अच्छी व्यवहार कुशलता से सामाजिक मान-मर्यादा में वृद्धि होगी। निराशावादी विचारों को त्याग आशावादी बनें। किसी नई दिशा में व्यस्तता बढ़ेगी। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें।
शुभ रंग : भूरा
शुभ अंक : 2
आपके लिए उपाय => छाछ में मसूर की दाल गला कर उसे पानी में बहा दें।
धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-
प्रयासरत् क्षेत्रों में पूर्वाग्रह मन में निराशा पैदा होगी। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में परिश्रम तीव्र होगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। आलस्य कतई न करें।
शुभ रंग : पीला
शुभ अंक : 4
आपके लिए उपाय => मां के पैर छू कर या प्रणाम कर के घर से निकलें। झूठ न बोलें।
ये भी पढ़े :- कैसा रहेगा आपका आज का राशिफल 20-06-2024
मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-
भौतिक सुख-साधनों की लालसा में व्यय के योग है। सरल व मिलनसार स्वभाव से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। जीविका क्षेत्र में परिश्रम सार्थक होगा। प्रणय सम्बन्ध के प्रति मन केन्द्रित होगा।
शुभ रंग : नारंगी
शुभ अंक : 1
आपके लिए उपाय => मंदिर में घंटी, दीपक या भगवान की कोई तस्वीर दान दें।
कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-
मन ढ़ेर सारी पूर्वाग्रह प्रभावित होगा। पुरानी बातों कों भूल कर वर्तमान के साथ समझौता करें। मन पर नियंत्रण करते हुए कर्तव्यनिष्ठ बनें। जीवन साथी से वैचारिक मतभेद संभव।
शुभ रंग : स्लेटी
शुभ अंक : 5
आपके लिए उपाय => बड़ के पत्ते पर काजल लगा कर पानी में बहा दें।
मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-
विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाईयां संभव। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्टा करें। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी।
शुभ रंग : लाल
शुभ अंक : 4
आपके लिए उपाय => नदी, तालाव के किनारे या किसी मंदिर में घी का दीपक लगाएं।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें