कैसा रहेगा आपका आज का राशिफल 24-07-2024 - Astrovanni.in

Astrovanni

Post Top Ad

Responsive Ads Here

                                       

खैचि सरासन श्रवन लगि छाड़े सर एकतीस ।

रघुनायक सायक चले मानहुँ काल फनीस॥

जय श्री राम ..... जय वीर हनुमान .....

मेष ( च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, अ ):- 

अपने भविष्य को सुनियोजित करें। भविष्य सम्बन्धी चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। परिजनों के सुख-दुख से प्रभावित मन परिवार को संजोने मे केन्द्रित होगा। महत्वपूर्ण दायित्वें मन पर दबाव बनाएंगी। 

शुभ रंग : सुनहरा 

शुभ अंक : 3

आपके लिए उपाय => तंबाकू या किसी भी तरह का पान मसाला खाने से बचें।

वृष ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):- 

किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। नीरस स्वभाववश रचनात्मक योजनाओं को सार्थक करने में असमर्थ होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आलस्य न करें

शुभ रंग : हरा 

शुभ अंक : 8

आपके लिए उपाय => मिट्टी के बर्तन के पानी से मुंह धोएं।

मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):- 

कोई नयी इच्छा मन पर प्रभावी होगी। सामान्य दिनचर्या के साथ व्यतीत हो रहे जीवन में उत्साह का अभाव होगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का सान्निध्य प्राप्त होगा।  

शुभ रंग : सुनहरा 

शुभ अंक : 3

आपके लिए उपाय => बेडशीट, टेबल क्लॉथ या चेयर कवर चेंज करें।

कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):- 

नकारात्मक विचारों को त्याग, अपनी क्षमताओं को निखारनें का प्रयत्न करें। बीते कल के बारे में सोचना छोड़ वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। विद्यार्थियों के लिए ग्रह अनुकूल होंगे। 

शुभ रंग : सफ़ेद 

शुभ अंक : 3

आपके लिए उपाय => चेहरे पर कच्चा दूध लगाएं।

सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):- 

किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। किसी की कटु वाणी मन को दुखित करेगी। उच्च महत्वकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम के लिए प्रेरित करेंगी। परिजनों से कष्ट की आशंका है। 

शुभ रंग : गुलाबी 

शुभ अंक : 9

आपके लिए उपाय => भोजन में एक्स्ट्रा नमक न खाएं। हो सके तो दिन में 1 टाइम बिना नमक का खाना खाएं।

कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):- 

मन की निराशा किसी कार्य में रुचि लेने में बाधक होगी। कुछ संबंधों से मन घृणित अनुभूति करेगा। किसी नए कार्य हेतु यात्रा करना पड़ सकता है। नये कार्यों के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र होंगे। 

शुभ रंग : स्लेटी 

शुभ अंक : 8

आपके लिए उपाय => किसी गरीब को हरी सब्जी दान दें।

तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):- 

कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। आलस्य कतई न करें। 

शुभ रंग : नारंगी 

शुभ अंक : 4

आपके लिए उपाय => खाने के साथ चीनी या कोई सफेद मिठाई खाएं।

वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):- 

आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का पूरा लाभ मिलेगा। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से मन को कष्ट संभव।

शुभ रंग : सुनहरा 

शुभ अंक : 6

आपके लिए उपाय => हनुमान जी को पान चढ़ाएं।

धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):- 

बिगड़े संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। अपने अंदर कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। महत्वपूर्ण कार्यं को कल पर न टालें। 

शुभ रंग : पीला 

शुभ अंक : 1

आपके लिए उपाय => किसी मंदिर में पीला नैपकिन या कपड़ा दान दें।

मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):- 

कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति के आसार है। सामान्य दिनचर्या के साथ व्यतीत हो रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा। 

शुभ रंग : पीला 

शुभ अंक : 1

आपके लिए उपाय => किसी से कोई वादा न करें और न ही किसी को आश्वासन दें।

कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):- 

व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव। संवेदनशील शरीर ग्रहों की प्रतिकूलता से बीमार पड़ सकता है। व्यस्ततम दिनचर्या से शुरुआत होगी। लेनदारों से मन परेशान होगा। 

शुभ रंग : चमकीला 

शुभ अंक : 3

आपके लिए उपाय => किसी अनाथ या अपंग को 5 बादाम खिलाएं।

मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):- 

बुद्धिमत्ता द्वारा हर स्थिति में स्वयं को पारंगत साबित करेंगे। भौतिकता की लोलुपतावश दूसरों के चढ़ाने में आकर अपनी आर्थिक क्षति कर सकते हैं। जीवन साथी से वैचारिक मतभेद की आशंका है। 

शुभ रंग : मैरुन 

शुभ अंक : 4

आपके लिए उपाय => गाय को रोटी दें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages