कैसा रहेगा आपका आज का राशिफल 24-06-2024 - Astrovanni.in

Astrovanni

Post Top Ad

Responsive Ads Here

कैसा रहेगा आपका आज का राशिफल 24-06-2024

Share This

राम नाम के हीरे मोती मैं बिखराऊँ गली गली ।
ले लो रे कोई राम का प्यारा शोर मचाऊँ गली गली ॥
जय श्री राम ..... जय वीर हनुमान ....


मेष ( च, चू, चे, ला, ली,  लू, ले, लो, अ ):- 

रोजगार में आकस्मिक सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है।       

शुभ रंग : काला  

शुभ अंक : 5

आपके लिए उपाय =>  टमाटर सूप या सॉस का उपयोग करें।


वृष  ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):- 

कुछ सुन्दर अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। अपने सरल स्वभाव व मिलनसारिता से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। लेकिन अत्यधिक भावुकता संबंधों में भावनात्मक शोषण का कारण बन सकती है।  

शुभ रंग : पीला  

शुभ अंक : 1

आपके लिए उपाय =>  किसी को फ्रूट जूस पिलाएं।#


मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):- 

कार्य क्षेत्र में अवराधों से मन हारा सा महसूस करेगा। आपका महत्वाकांक्षी मन वर्तमान आय की स्थिति को लेकर चिन्तित होगा। सब कुछ सामान्यत: ठीक होते हुए भी मन में अरुचितकर लगेगा।   

शुभ रंग : भूरा  

शुभ अंक : 8

आपके लिए उपाय =>  पलंग के एक कोने पर हरा धागा बांध दें।


कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):- 

अपनी रचनात्मक क्षमता के कारण पुरस्कार एवं सम्मान का लाभ प्राप्त करेंगे। भौतिक सुख-साधनों की ओर मन आकषिर्त होगा। सांस्कृतिक अथवा धार्मिक क्रिया-कलापों में रुचि बढ़ेगी।  

शुभ रंग : गुलाबी  

शुभ अंक : 9

आपके लिए उपाय =>  घर की चौखट या दहलीज पर दोनों तरफ 1-1 छोटा चम्मच कच्चा दूध डालें।


सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):- 

कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठायेंगे। दूसरों की आलोचना का असर स्वयं पर न पड़ने दें। नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।    

शुभ रंग : पीला  

शुभ अंक : 7

आपके लिए उपाय =>  सूर्यदेव को नमस्कार करें।


कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):- 

महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। प्रतिभाओं पर भरोसा रखते हुए महत्वपूर्ण लक्ष्यों को फलीभूत करने के लिए केंद्रित हों। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अवसर प्रदान करेगी। 

शुभ रंग : लाल  

शुभ अंक : 4

आपके लिए उपाय =>  सौंफ या माउथ फ्रेशनर का उपयोग करें।


तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):- 

पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में विलम्ब से मन में नकारात्मक विचारों का जन्म होगा।    

शुभ रंग : मैरुन  

शुभ अंक : 1

आपके लिए उपाय =>  किसी गरीब बच्चे को पानीपुरी खिलाएं।


वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):- 

किसी कार्य में सफलता से उत्साहित होंगे। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन में निराशा पैदा करेगी। परिश्रम से आर्थिक लाभ का योग है।     

शुभ रंग : मैरुन  

शुभ अंक : 7

आपके लिए उपाय =>  माथे पर सिंदूर लगाएं।


धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):- 

महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर न टालें। कार्य क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। नवीन कार्यों मे रुचि बढ़ेगी। घर-परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण होगा।   

शुभ रंग : काला  

शुभ अंक : 8

आपके लिए उपाय =>  मीठे चावल में केसर डालकर खाएं।


मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):- 

बड़ों से वाद-विवाद न करें। वैवाहिक संबंध बनने की प्रक्रिया में गति आयेगी। आय के साधन सुलभ होंगे। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। जीवन साथी से मधुरता बनाये रखें। ==> शुभ रंग : नारंगी  शुभ अंक : 4

#आपके लिए उपाय =>  मां के पैर छू कर या प्रणाम कर के घर से निकलें। झूठ न बोलें।


कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):- 

अपनी भावुकता पर नियंत्रण करें। हर रिश्ते से ज्यादा अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। माता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतित होंगे। व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होती नजर आएंगी। परिवार में खुशहाल स्थिति रहेगी।    

शुभ रंग : मैरुन  

शुभ अंक : 1

आपके लिए उपाय =>  सोयाबीन या सरसों के तेल से बनी चीज दूसरों को खिलाएं।


मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):- 

मन को खराब विचारों से दूर रखते हुए अच्छे कार्यों में केन्द्रित करें। नई स्थितियां आपमें नई प्रतिभाओं का संचार करेगा। सम्बन्धों के सुख के लिए नैतिक कर्तव्यों के प्रति सजग होना आवश्यक है।  

शुभ रंग : काला  

शुभ अंक : 2

आपके लिए उपाय =>  किसी भी साधु या संत को मिठाई देकर प्रणाम करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages