![]() |
| काज किये बड़ देवन के तुम, बीर महाप्रभु देखि बिचारो । कौन सो संकट मोर गरीब को, जो तुमसों नहि जात है टारो ॥ जय श्री राम ..... जय वीर हनुमान ..... |
मेष ( च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, अ ):-
बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्टा करें। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। निर्थक दूसरों की पीठ पीछे आलोचना न करें। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।शुभ रंग : नीला
शुभ अंक : 3
आपके लिए उपाय => खाना खाने से पहले 1-1 निवाला गाय और कुत्ते के लिए निकालें।
वृष ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):-
भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। तामसी व गैर सांस्कारिक कार्यो की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें। शुभ रंग : स्लेटी
शुभ अंक : 8
आपके लिए उपाय => कलरफुल कपड़े पहनें।
मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):-
छोटी-छोटी पारिवारिक बातों को बाहरी व्यक्तियों से न कहे। भावनाव से उद्वेलित मन सम्बन्धों के सुख-दुख के प्रति चिन्तित होगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी।
शुभ रंग : सफ़ेद
शुभ अंक : 6
आपके लिए उपाय => किसी गमले की थोड़ी सी मिट्टी सिर पर लगाएं।
कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-
किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी। प्रयासरत् क्षेत्रों में संघर्ष संभव परन्तु निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें।शुभ रंग : मैरुन
शुभ अंक : 1
आपके लिए उपाय => शिव जी के दर्शन करें।
सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-
पूर्वाग्रहवश मन में संबंधों के प्रति नकारात्मक को न पालें। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि संभव। कोई नई योजना उत्साहित करेगी। भौतिक जगत की चकाचौंध से आप प्रभावित होंगे।शुभ रंग : बैंगनी
शुभ अंक : 1
आपके लिए उपाय => किसी को उधार पैसा न दें। महिलाओं पर गुस्सा करने से बचें।
कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-
नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति होगी। कार्यक्षेत्र में अनवरत् व्यस्तता रहेगी। योजनाओं के फलीभूत होने से प्रसन्न होंगे। रोजगार में लाभकारी स्थिति होगी। जरूरी कार्यों में आलस्य छोड़ें।शुभ रंग : हरा
शुभ अंक : 5
आपके लिए उपाय => पत्ते वाली सब्जी न खाएं।
आपके लिए उपाय => पत्ते वाली सब्जी न खाएं।
तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-
महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। आलस्य का त्याग करें। आवेश में लिए गए निर्णय से पश्चाताप संभव।शुभ रंग : सफ़ेद
शुभ अंक : 9
आपके लिए उपाय => पानी की टंकी में सफेद फूल डालें।
आपके लिए उपाय => पानी की टंकी में सफेद फूल डालें।
वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):-
किसी रचनात्मक व सकारात्मक दिशा में किया गया प्रयास सार्थक होगा। जरूरी मामलों में हड़बड़ी में आकर कोई कदम न उठायें बल्कि किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशविरा करें।शुभ रंग : काला
शुभ अंक : 5
आपके लिए उपाय => माता या मां के समान किसी महिला को प्रणाम करें।
धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-
अत्याधिक भावनात्मक अपेक्षाएं व भावनात्मक आदान-प्रदान का अभाव संबंधों में एकाकीपन का एहसास करायेगा। किसी नयी सकारात्मक दिशा हेतु मन केंद्रित होगा।शुभ रंग : हरा
शुभ अंक : 8
आपके लिए उपाय => ध्रूमपान ना करें।
मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-
निकटस्थ सम्बन्धो पारदर्शी व कर्तव्यनिष्ठ बनें। सम्बन्धों के अनुकूल नैतिक मर्यादा का पालन करें। नाजुक सम्बन्धों में छोटी-छोटी बातों को दिल से न लगाएं। निकटस्थ की अस्वस्थता से परेशान होगा।शुभ रंग : चमकीला
शुभ अंक : 6
आपके लिए उपाय => किसी मंदिर में जौ, तिल और चावल दान दें।
कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-
नयी योजनाओं को कुशल अंजाम देने के लिए उच्च मनोबल के साथ तत्पर होंगे। अपनी भावुकता पर नियंतण्रकरें, अन्यथा भावनात्मक शोषण के शिकार हो सकते हैं। रोजगार में व्यस्तता रहेगी।शुभ रंग : खाकी
शुभ अंक : 5
आपके लिए उपाय => हलवा खाएं।
मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-
संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिन्तित होगा। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति साधनाभाव से मन चिंतित होगा। वाकपटुता व मधुर वाणी से संबंधों में प्रभावशाली होंगे। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
शुभ रंग : भूरा
शुभ अंक : 2
आपके लिए उपाय => किसी मंदिर के पुजारी जी को फल या मिठाई दें।
.jpeg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें