![]() |
| कर्पूरगौरं करुणावतारम् | संसारसारं भुजगेन्द्रहारम् ॥ सदा वसन्तं हृदयारविन्दे |भवं भवानि सहितं नमामि ॥ |
मेष ( च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, अ ):-
किसी नये कार्य हेतु यात्रा करनी पड़सकती है। संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। आय से ज्यादा व्यय मन को परेशान करेगा। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। आर्थिक क्षेत्र में लाभ होगा।
शुभ रंग : सफ़ेद
शुभ अंक : 9
आपके लिए उपाय => गुनगुने पानी से गरारे करें।
वृष ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):-
किसी पुराने सम्बन्ध में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। अपने मन को किसी नये रचनात्मक लक्ष्य के प्रति केन्द्रित करें। नये सम्बन्धों के साथ आपकी सहज घुलनशीलता प्रशंसनीय है। सुन्दर कल्पनाएं मन पर प्रभावी होगी।
शुभ रंग : नारंगी
शुभ अंक : 4
आपके लिए उपाय => बेडशीट, टेबल क्लॉथ या चेयर कवर चेंज करें।#
मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):-
कुछ संबंधों से मन घृणित अनुभूति करेगा। आवेश में कोई कार्य न करें। खान-पान में सावधान रहें अन्यथा उदर विकार संभव। परिजनो की छोटी-छोटी भौतिक जरुरतो की पूर्ति हेतु व्यय होगा।
शुभ रंग : चमकीला
शुभ अंक : 9
आपके लिए उपाय => सौंफ का पानी पिएं।
कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-
राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए अनुकूल समय है। अच्छे कार्य के लिए प्रशंसनीय होंगे। शासन-सत्ता से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।
शुभ रंग : नीला
शुभ अंक : 3
आपके लिए उपाय => 11 बार ऊं नम: शिवाय मंत्र बोलकर शिव जी पर कच्चा दूध और पानी चढ़ाएं।
सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-
काफी दिनों से अवरोधित कोई कार्य हल होने की संभावना है। नये गणमान्य लोगों से संबंध प्रगाढ़ होंगे। आय के साधन सुलभ होंगे। क्रोध पर नियंतण्ररखें। अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें।
शुभ रंग : सुनहरा
शुभ अंक : 3
आपके लिए उपाय => दलिया खाएं।
कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-
घर-परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा। पिछले दिनों उत्पन्न व्यावसायिक अवरोध का हल ढूंढने हेतु मन केंद्रित होगा। किसी पुराने मित्र की मध्यस्तता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव।
शुभ रंग : बैंगनी
शुभ अंक : 1
आपके लिए उपाय => किन्नरों को पान खिलाएं।
तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-
भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में लापरवाही हितकर नहीं है। घरेलू कार्य में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय में मन दुविधाग्रस्त होगा। आय-व्यय में संतुलन बनाकर रखें।
शुभ रंग : भूरा
शुभ अंक : 2
आपके लिए उपाय => माता या मां के समान किसी महिला को प्रणाम करें।
वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):-
भविष्य संबंधी कुछ चिंताओं को लेकर मन परेशान होगा। भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए ग्रह अनुकूल रहेंगे। नई दिशा में सक्रिय होने के आसार हैं। फिजूलखर्ची न करें।
शुभ रंग : चमकीला
शुभ अंक : 9
आपके लिए उपाय => किशमिश का पानी पिएं।
धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-
घरेलू समस्याओं को बाहर तमाशा न बनने दें। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। जीविका में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी पुराने संबंधी से निकटता बढ़ेगी। घर में प्रसन्नता रहेगी।
शुभ रंग : नीला
शुभ अंक : 6
आपके लिए उपाय => अपने गुरु के नाम से कुछ पैसा गरीब को दे दें।
मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-
परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रमानुकूल सफलता प्राप्त होगी। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। जीवनसाथी का स्नेह प्राप्त होगा।
शुभ रंग : चमकीला
शुभ अंक : 6
आपके लिए उपाय => 3 बादाम मीठे तेल में गीलाकर के घर के बाहर फेंक दें।
कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-
बचकाना स्वभाव महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। नकारात्मक चिंताओं का त्याग करें। पुरानी घटनाओं के स्मरण से कष्ट संभव। शिक्षा-प्रतियोगिता में ग्रह अनुकूल होंगे।
शुभ रंग : लाल
शुभ अंक : 4
आपके लिए उपाय => दिन में 2 बार पैर धोएं।
मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-
पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। जीविका क्षेत्र में मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण रखें। निकट संबंधों के बीच मधुर वाणी का प्रयोग करें।
शुभ रंग : पीला
शुभ अंक : 7
आपके लिए उपाय => पीले फूल पर हल्दी और चंदन लगाकर देवी मां को चढ़ाएं।
.jpeg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें