कैसा रहेगा आपका आज का राशिफल 18-06-2024 - Astrovanni.in

Astrovanni

Post Top Ad

Responsive Ads Here

कैसा रहेगा आपका आज का राशिफल 18-06-2024

Share This

 


नाथ संभुधनु भंजनिहारा । होइहि केउ एक दास तुम्हारा ॥

आयसु काह कहिअ किन मोही। सुनि रिसाइ बोले मुनि कोही ॥

जय श्री राम ..... जय वीर हनुमान .....

कैसा रहेगा आपका आने वाला दिन का राशिफल

18-06-2024

मेष ( च, चू, चे, ला, ली,  लू, ले, लो, अ ):- 

किसी अचल सम्पत्ति के क्रय हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। भाग्य को कोसना छोड़ स्वयं को सकारात्मक दिशा में लगायें। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी किंतु इससे अभिमानी न बनें। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। 

शुभ रंग : चमकीला  

शुभ अंक : 6

आपके लिए उपाय =>  लाल रुमाल या कपड़ा साथ रखें।


वृष  ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):- 

कुछ महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता में बचकाना स्वभाव एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। कुछ भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। जरूरी कार्य समय से पूर्ण करें।  

शुभ रंग : सफ़ेद  

शुभ अंक : 3

आपके लिए उपाय =>  सोच-समझकर बोलें और किसी भी काम में आलस्य न करें।#


मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):- 

काफी दिनों से अवरोधित कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होंगे। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। रोजगार में व्यस्तता रहेगी। 

शुभ रंग : स्लेटी  

शुभ अंक : 2

आपके लिए उपाय =>  हरे कपड़े में मूंग रखकर गणेश मंदिर में दान दें।


कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):- 

रोजगार के क्षेत्र में नए अवसर उत्साह का संचार करेंगे, परन्तु आवेश में लिया गया निर्णय हानिकारक हो सकता है। राजनैतिक सरगर्मियाँ आपकी व्यस्तता बढ़ाएंगी। संबंधों का लाभ मिलेगा।  

शुभ रंग : लाल  

शुभ अंक : 4

आपके लिए उपाय =>  किसी भी महिला या लड़की का दिल न दुखाएं।


सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):- 

दूसरों की सफलता से स्वयं के अंदर हीनता न आने दे। रोजगार क्षेत्र में अपनी क्षमता का पूर्ण लाभ उठाएंगे। थोड़ा घर में भी समय देने की चेष्ठा करें। कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी।  

शुभ रंग : स्लेटी  

शुभ अंक : 2

आपके लिए उपाय =>  घर में पूजा स्थान पर तांबे का कलश भर कर रखें।


कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):- 

राजनीति से जुड़े लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी किंतु सामाजिक मर्यादा का उल्लघंन न होने दें। नई सकारात्मक सोच से प्रगति के आसार बढ़ेंगे।   ==> शुभ रंग : हरा  शुभ अंक : 5

#आपके लिए उपाय =>  बेडशीट, टेबल क्लॉथ या चेयर कवर चेंज करें।


तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):- 

कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। क्षमता से अधिक व्यय भविष्य के लिए चिंता उत्पन्न करेगा।  निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें। महत्वपूर्ण क्षेत्र में संबंधों का सहयोग प्राप्त होगा।

शुभ रंग : सफ़ेद  

शुभ अंक : 6

आपके लिए उपाय =>  बेडशीट, टेबल क्लॉथ या चेयर कवर चेंज करें।


वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):- 

महत्वपूर्ण कार्यों में अवरोध व विलंब से मन चिंतित होगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति एवं अनावश्यक नयी घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव। जीविका क्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी।  

शुभ रंग : बैंगनी  

शुभ अंक : 7

आपके लिए उपाय =>  लाल कपड़े में गेहूं और अलग से सिंदूर रख कर हनुमान मंदिर में दान करें।


धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):- 

आपका महत्वकांक्षी मन आय के नये संसाधनों पर केंद्रित होगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच का लाभ मिलेगा। प्रणय संबंधों में मन केंद्रित होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ें।   

शुभ रंग : पीला  

शुभ अंक : 7

आपके लिए उपाय =>  उत्तर दिशा की ओर मुंह कर के अपने इष्ट देव को प्रणाम करें।


मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):- 

सामाजिक व मांगलिक कार्यक्रमों में आपकी भागेदारी संभव। निकट संबंधों में मधुर संवाद से सुंदर छवि बनायें। महत्वपूर्ण प्रयत्न सार्थक होंगे। जीवन साथी के साथ भावनात्मक स्नेह कायम रखें।   

शुभ रंग : नारंगी  

शुभ अंक : 1

आपके लिए उपाय =>  माता जी के मंदिर में गुग्गल चढ़ाएं।


कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):- 

अपनी यथा-स्थिति समझते हुए सही लक्ष्य पर केंद्रित हों। भौतिक इच्छाएं बलवती होंगी। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे। मन अच्छी अभिलाषाओं से प्रभावित रहेगा।   

शुभ रंग : नीला  

शुभ अंक : 6

आपके लिए उपाय =>  तिल खाएं।


मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):- 

आपका अस्थिर मन मूल्यवान समय को व्यर्थ के कार्यों में जाया करायेगा। घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे। शिक्षा की दिशा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा। प्रणय संबंध मधुर होंगे।      

 शुभ रंग : सफ़ेद  

शुभ अंक : 6

आपके लिए उपाय =>  तंबाकू या किसी भी तरह का पान मसाला खाने से बचें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages