![]() |
| हाथ बज्र औ ध्वजा विराजै । काँधे मूँज जनेऊ साजै ॥ शंकर सुवन केसरीनंदन । तेज प्रताप महा जग बंदन ॥ जय श्री राम ..... जय वीर हनुमान ..... |
मेष ( च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, अ ):-
किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। पारिवारिक वातावरण उत्साहित रहेगा। दुविधाओं को त्याग सही योजनाओं पर केंद्रित हों।
शुभ रंग : काला
शुभ अंक : 8
आपके लिए उपाय => अग्नि में गुड़ और घी डाल कर पूजा करें।
वृष ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):-
पारिवारिक तनाव का असर अपने स्वास्थ्य पर न पड़ने दें। कुछ संबंधों से मन घृणा की अनुभूति करेगा। अर्थव्यवस्था के लिए मन परेशान होगा। कार्यक्षेत्र में मन नई प्रगति के लिए प्रयत्नशील होगा।
शुभ रंग : नीला
शुभ अंक : 3
आपके लिए उपाय => किसी को फ्रूट जूस पिलाएं।#
मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):-
पूर्वाग्रहवश मन में किसी प्रकार की शंका न पालें। मधुरवाणी से संबंधों को प्रगाढ़ बनायें। पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। रोजगार में अनुकूल स्थिति मन को खुश रखेगी।
शुभ रंग : बैंगनी
शुभ अंक : 7
आपके लिए उपाय => गाय को हरा खिलाएं।
कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-
पुरानी बातों को सोचकर मन भावविभोर होगा। निराशा प्रगति में बाधक है। अत: इसे छोड़ने का प्रयत्न करें। नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। परिश्रम से आर्थिक लाभ का योग है। आलस्य कतई न करें।
शुभ रंग : लाल
शुभ अंक : 7
आपके लिए उपाय => 1 सिक्का किसी भी मंदिर के बाहर बैठे गरीब को दें।
सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-
काफी दिनों से अवरेधित कोई कार्य हल होने के आसार बनेंगे। जीविका में सामान्य व्यस्तता रहेगी। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।
शुभ रंग : नारंगी
शुभ अंक : 1
आपके लिए उपाय => अखरोट खाएं।
कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-
किसी नए क्षेत्र में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपने अंदर कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव।
शुभ रंग : हरा
शुभ अंक : 2
आपके लिए उपाय => मूंग की दाल या सब्जी में साबुत मूंग खाएं।
तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-
पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधियों के प्रति नकारात्मकता को न पाले। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि संभव। कोई नई योजना उत्साहित करेगी। भौतिक जगत के चकाचौंध प्रभावित रहेंगे।
शुभ रंग : लाल
शुभ अंक : 1
आपके लिए उपाय => किसी को सजावटी या सुगंधित वस्तु गिफ्ट करें।
वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):-
अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। असीम प्रतिभाओं के बावजूद प्रतिभाओं के लाभ से वंचित होंगे। अत: इसे सुधारें।
शुभ रंग : बैंगनी
शुभ अंक : 4
आपके लिए उपाय => कुत्ते को रोटी खिलाएं।
धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-
परिवारिक दायित्वों की चिन्ता उत्पन्न होंगी। स्वास्थ के प्रति लानपरवाही न बरतें एवं जीवन साथी के स्वास्थ के प्रति ध्यान दें। किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित ब्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा।
शुभ रंग : काला
शुभ अंक : 5
आपके लिए उपाय => 9 गेहूं के दाने अपने साथ रखें।
मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-
निकटस्थ सम्बन्धों में शंकाओं को न हावी होने दें। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति के आसार है। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। सुन्दर आकांक्षाओं की पूर्ति के आसार बनेंगे।
शुभ रंग : स्लेटी
शुभ अंक : 8
आपके लिए उपाय => हनुमान जी को तेल का दीपक लगाएं।
कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-
अच्छी भावनाओं से सम्बन्धों में अच्छी छवि बनाएंगे। नए रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अत्यधिक संवेदनशीलता सम्बन्धो में कष्ट की जननी हो सकती है। अत इस पर नियंत्रण करें। ==> शुभ रंग : नीला शुभ अंक : 6
आपके लिए उपाय => पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं और घी का दीपक लगाएं।
मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-
अपनी किसी भौतिक लालसा की पूर्ति में व्यय संभव। व्यावसायिक क्षेत्र में आय के साधन सुलभ होंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे। प्रणय संबंधों में मधुरता बनेगी।
शुभ रंग : चमकीला
शुभ अंक : 6
आपके लिए उपाय => रोटी बनाते वक्त आटे में 1 चुटकी हल्दी जरूर मिलाएं।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें