कैसा रहेगा आपका आजका राशिफल 23-07-2024 - Astrovanni.in

Astrovanni

Post Top Ad

Responsive Ads Here

कैसा रहेगा आपका आजका राशिफल 23-07-2024

Share This

जपहिं नामु जन आरत भारी। मिटहिं कुसंकट होहिं सुखारी ॥
दीन दयाल बिरिदु संभारी। हरहु नाथ मम संकट भारी ॥
जय श्री राम ..... जय वीर हनुमान .....


मेष ( च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, अ ):- 

क्षमता से अधिक कार्यो का बोझ निजी दायित्वों की पूर्ति में बाधक होगा। आप समय व स्थिति के साथ अपने स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लायें। सम्बन्धों से भावनात्मक आकांक्षाएं कष्टकारी हो सकता है। 

शुभ रंग : सुनहरा 

शुभ अंक : 6

आपके लिए उपाय => कुमकुम से ऑफिस या घर के बाहर स्वास्तिक बनाएं।

वृष ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):- 

जो बीत गई उसे भूलने की चेष्ठा करें। समान्य दिनचर्या के साथ व्यतीत हो रही जीवन में उत्साह अभाव। नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। पुराने सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। 

शुभ रंग : खाकी 

शुभ अंक : 2

आपके लिए उपाय => चावल में शक्कर डाल कर खाएं।

मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):- 

गलतियों को स्वीकारते हुए सम्बन्धों में क्षमायाचना करें और शान्त भाव से अच्छे कार्यों द्वारा उसकी प्राश्चित भी करें। धार्मिक व पारम्परिक कार्यों में मन केन्द्रित होगा। नये कार्यों से लाभ संभव। 

शुभ रंग : गुलाबी 

शुभ अंक : 3

आपके लिए उपाय => हरी सब्जियों का सूप पिएं।

कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):- 

समस्याओं के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति हेतु मन तत्पर होगा। रोजगार में नये लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता के क्षेत्र में ग्रह अनुकूल रहेंगे। 

शुभ रंग : बैंगनी 

शुभ अंक : 7

आपके लिए उपाय => ध्रूमपान ना करें।

सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):- 

भावनाओं पर नियंत्रण रख दायित्वों के प्रति सजग हों। प्रगति का सूचक है। अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों की सकुशल पूर्ति करने में सक्षम होंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। 

शुभ रंग : नारंगी 

शुभ अंक : 4

आपके लिए उपाय => सूर्य देव को कनेर के फूल चढ़ाएं।

कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):- 

ग्रहों की अनुकूलता से कोई अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। घर-परिवार में कोई महत्वपूर्ण कार्य सम्पन्न होने के आसार बनेंगे। संतान सम्बन्धी दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। 

शुभ रंग : चमकीला 

शुभ अंक : 3

आपके लिए उपाय => हथेलियों और कलाई पर एलोविरा लगा कर हाथ धो लें।

तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):- 

योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। मस्त-मौला मन मौज मस्ती में व्यर्थ ही समय गवां सकता है। कुछ व्यासायिक कारणों से घर से दूर रहना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। 

शुभ रंग : हरा 

शुभ अंक : 5

आपके लिए उपाय => 1 या 2 घूंट गंगाजल पिएं।

वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):- 

राजनीति से जुड़े लोगों को लाभकारी अवसर मिलेंगे। बिगड़े नाजुक संबंधों में मधुरता वापस आयेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य के सार्थक होने का योग है। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें। 

शुभ रंग : खाकी 

शुभ अंक : 5

आपके लिए उपाय => दिन में एक बार गुनगुना पानी पीएं।

धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):- 

आर्थिक रूप से आत्मनिर्भरता की इच्छा प्रबल होगी। कुछ भूली-बिसरी बातों को याद कर मन कष्ट का आभार करेगा। किसी नई दिशा में सक्रियता के आसार बनेंगे। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

शुभ रंग : मैरुन 

शुभ अंक : 4

आपके लिए उपाय => ध्रूमपान ना करें

मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):- 

अपने आस-पास के वातावरण में अच्छे कार्यों के लिए प्रशंसनीय होंगे। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। शासन-सत्ता के दिशा में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। 

शुभ रंग : बैंगनी 

शुभ अंक : 4

आपके लिए उपाय => तिल और गुड़ खाएं।

कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):- 

काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में प्रयत्न सार्थक होगा। 

शुभ रंग : चमकीला 

शुभ अंक : 9

आपके लिए उपाय => चीनी के टूटे-फूटे बर्तन घर या वर्क प्लेस से निकाल दें।

मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):- 

मूल्यवान समय को व्यर्थ के कार्यो में न गंवाये। व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव। संवेदनशील शरीर ग्रहों की प्रतिकूलता से बीमार पड़ सकता है। महत्वपूर्ण कार्यो के प्रति आलस्य न करें।  

शुभ रंग : खाकी 

शुभ अंक : 2

आपके लिए उपाय => 1 सिक्का किसी भी मंदिर के बाहर बैठे गरीब को दें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages