![]() |
| जेहिं गिरि चरन देइ हनुमंता। चलेउ सो गा पाताल तुरंता ॥ जिमि अमोघ रघुपति कर बाना। एही भाँति चलेउ हनुमाना ॥ जय श्री राम ..... जय वीर हनुमान ..... |
मेष ( च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, अ ):-
घर में कुछ तनावित वातावरण रहेगा। शिक्षा में मनोवान्छित सफलता न मिलने से मन परेशान रहेगा। रोजगार क्षेत्र में चल रहे प्रयास सार्थक होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में कुछ साधनाभाव की अनुभूति होगी।
शुभ रंग : नीला
शुभ अंक : 6
आपके लिए उपाय => चावल में सिंदूर मिलाकर हनुमान जी को चढ़ाएं।
वृष ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):-
कुछ महत्वपूर्ण व्यावसायिक यात्राएं करनी पड़सकती हैं। पारिवारिक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में कुछ कठिनाई का अभास होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
शुभ रंग : नारंगी
शुभ अंक : 1
आपके लिए उपाय => मक्की के आटा गाय को खिलाएं।#
मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):-
रोजगार के क्षेत्र में हर संघर्ष पर विजय आने वाली बड़ी सफलता का आगाज कर रहा है। असमाजिक तत्वों से दूरी बनाएं। भावना प्रधान मन जल्द ही दूसरों से प्रभावित हो जाता है।
शुभ रंग : मैरुन
शुभ अंक : 7
आपके लिए उपाय => कार्तिकेय भगवान को प्रणाम करें।
कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-
किसी बहुप्रतीक्षित मामले में मनोवांछित परिणाम मिल सकते हैं। संवेदनशील शरीर ग्रहों की प्रतिकूलता से बीमार पड़ सकता है। किसी अप्रिय घटना के समाचार से मन दु:खी होगा। आलस्य त्यागें।
शुभ रंग : खाकी
शुभ अंक : 8
आपके लिए उपाय => माता, बहन या किसी फ्रेंड को दूध, चाय या कॉफी पिलाएं।
सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-
भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त मन में एकाकी की अनुभूति होगी। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव का समय है। विपरीतलिंगी के प्रति आकषर्ण सामाजिक मान-मर्यादा को हानि पहुंचा सकता है।
शुभ रंग : सुनहरा
शुभ अंक : 6
आपके लिए उपाय => खाने में चम्मच-कांटे का उपयोग न करें। अपने हाथ से खाएं।
कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-
पुरानी समस्याओं का हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। पूजा-पाठ की दिशा में मन केंद्रित होगा। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम करेंगे।
शुभ रंग : हरा
शुभ अंक : 8
आपके लिए उपाय => इलाइची खा कर घर से निकलें।
तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-
पुरानी बातों कों भूल कर वर्तमान के साथ समझौता करें। भौतिक आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। कार्य क्षेत्र में कठिनाईयाँ संभव।
शुभ रंग : सफ़ेद
शुभ अंक : 6
आपके लिए उपाय => किसी गरीब बच्चे को पानीपुरी खिलाएं।
वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):-
जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में परिश्रम तीव्र होगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
शुभ रंग : भूरा
शुभ अंक : 8
आपके लिए उपाय => मीठा पराठा या कोई तली हुई चीज खुद खाएं या दूसरों को खिलाएं।
धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-
वर्तमान की स्थिति देखते हुए भविष्य की चिन्ता बढ़ेगी फिर भी कुछ नये आसार आत्मबल में वृद्धि कर समस्याओं का समाधान करने की क्षमता प्रदान करेंगे। अत्यधिक कर्ज भार से मन चिन्तित होगा।
शुभ रंग : स्लेटी
शुभ अंक : 5
आपके लिए उपाय => लक्ष्मी जी को हल्दी, केसर और चंदन का तिलक लगाएं।
मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-
प्रतिभाओं के बावजूद हीनभाव प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।
शुभ रंग : भूरा
शुभ अंक : 5
आपके लिए उपाय => मूंगफली सेक कर खाएं।
कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-
असीम प्रतिभाओं के बावजूद हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें। आपकी सारी समस्याएं खुद-ब-खुद सुलझ जाएंगी बस जरूरत है धैर्य पूर्वक वक्त का इंतजार करने की।
शुभ रंग : हरा
शुभ अंक : 5
आपके लिए उपाय => हनुमान मंदिर में चमेली का तेल या मीठा तेल दान दें।
मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-
सामाजिक संबंधों में व्यस्तता बढ़ेगी। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। कुछ नये संबंधों के प्रति मन उत्साहित होगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता का लाभ प्राप्त होगा।
शुभ रंग : काला
शुभ अंक : 8
आपके लिए उपाय => किसी मंदिर में घी का दीपक लगाएं।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें