![]() |
| निश्चय प्रेम प्रतीति ते, विनय करें सनमान । तेहिं के कारज सकल शुभ,सि़द्ध करें हनुमान ॥ जय श्री राम ..... जय वीर हनुमान ..... |
मेष ( च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, अ ):-
महत्वाकांक्षी अभिलाषाएं मन में असन्तुष्टि पैदा करेगी। तामसिक विचारों को मन से दूर रखें। विपरीतलिंगी सम्बन्धों में आकषर्ण बढ़ेगा। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय अपेक्षित है।
शुभ रंग : नारंगी
शुभ अंक : 4
आपके लिए उपाय => लाल कपड़े में मसूर की दाल रख कर किसी भिखारी को दान दें।
वृष ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):-
कोई नया लक्ष्य अपनी सार्थता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। रोजगार क्षेत्र में अनवरत् व्यस्तता से मन खिन्न होगा। नए लक्ष्यों में क्रियाशीलता से प्रगति के आसार बनेंगे।
शुभ रंग : लाल
शुभ अंक : 1
आपके लिए उपाय => अपने भोजन में से पहली रोटी गाय के लिए निकालें।#
मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):-
किसी कार्य में सफलता से उत्साह में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में थोड़ा सरल व समझौतावादी रहने का प्रयत्न करें। परिवार में किसी सदस्य की अस्वस्थता से मन परेशान होगा।
शुभ रंग : खाकी
शुभ अंक : 2
आपके लिए उपाय => गणेश जी को प्रसाद चढ़ाएं।
कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-
भावुकता ब्यवहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। अत: व्यावहारिक बने। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें। समय का पूर्ण उपयोग करें।
शुभ रंग : नीला
शुभ अंक : 3
आपके लिए उपाय => मां या मां समान किसी महिला को सफेद मिठाई खिलाएं।
सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-
प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन भाव उन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी।
शुभ रंग : सफ़ेद
शुभ अंक : 3
आपके लिए उपाय => आंकड़े का फूल साथ रखें।
कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-
संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। असीम प्रतिभाओं के बावजूद हीनभाव प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: मन से हीनभाव निकालें। परिवार में खुशहाल माहौल होगा।
शुभ रंग : स्लेटी
शुभ अंक : 2
आपके लिए उपाय => शिवजी को धतूरा या बिल्वपत्र चढ़ाएं।
तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-
भविष्य को बेहतर बनाने के लिए किया गया प्रयत्न तीव्र होगा। नियोजित परिश्रम का लाभ मिलेगा। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाहनादि के प्रयोग में सावधानी बरतें। रोजगार में व्यस्तता रहेगी।
शुभ रंग : सफ़ेद
शुभ अंक : 9
आपके लिए उपाय => पेट पर 1 बूंद देशी घी लगाएं।
वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):-
नैतिक-अनैतिक सोचने वाला मन व्यवहारिक जगत से असंतुष्ट होगा। आकांक्षाएं सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। घरेलू समस्याओं को बाहर तमाशा ना बनने दें। किसी पुराने संबंधी से निकटता बढ़ेगी।
शुभ रंग : नारंगी
शुभ अंक : 1
आपके लिए उपाय => किसी दोस्त को उधार पैसा न दें।
धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-
रोजगार क्षेत्र में अड़चन व संघर्ष से मन परेशान होगा। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। नेतृत्व की अदभुत क्षमता व कुशल नियोजन से रचनात्मक कार्यों को अंजाम देंगे।
शुभ रंग : गुलाबी
शुभ अंक : 9
आपके लिए उपाय => हल्दी-केसर का तिलक लगाएं।
मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-
किसी महत्वपूर्ण कारण से घर से दूर रहना पड़ सकता है। लक्ष्यहीन मन कैरियर को सही दिशा में ले जाने में असमर्थ रहेगा। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में ज्यादा लापरवाही हानिकारक हो सकती है।
शुभ रंग : हरा
शुभ अंक : 2
आपके लिए उपाय => बेडशीट, टेबल क्लॉथ या चेयर कवर चेंज करें।
कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-
नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है तथा स्थान परिवर्तन का भी योग है। दूसरों की बात इधर से उधर करना आपको शोभा नहीं देता। रोजगार क्षेत्र में अपनी क्षमता का पूर्ण लाभ उठाएंगे।
शुभ रंग : सुनहरा
शुभ अंक : 3
आपके लिए उपाय => पैरों में इत्र, पाउडर या कोई सुगंधित चीज लगाएं।
मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-
पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। कोई अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। शिक्षा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन नकारात्मक चिंता से ग्रसित होगा।
शुभ रंग : बैंगनी
शुभ अंक : 4
#आपके लिए उपाय => हलवा खाएं।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें