![]() |
कनक भूधराकार सरीरा । समर भयंकर अतिबल बीरा ॥ सीता मन भरोस तब भयऊ । पुनि लघु रूप पवनसुत लयऊ ॥ जय श्री राम ..... जय वीर हनुमान ..... |
मेष ( च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, अ ):-
जीवन में आ रही कठिनाइयों से न डरें बल्कि उनका डटकर सामना करें। नकारात्मक चिंताओं को त्याग आशावादी बनें। निकट संबंधों में भावनात्मक आकांक्षाएं प्रबल होंगी। स्वास्थ्य के प्रति चिंतित होंगे।
शुभ रंग : सफ़ेद
शुभ अंक : 3
आपके लिए उपाय => गोशाला में कुछ रूपये का दान दें।
वृष ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):-
परिवार में कोई सुखद स्थिति मन को प्रसन्न रखेगी। कार्यक्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा। ग्रहों की अनुकूलता से कोई अवरोधित कार्य हल होने के आसार हैं। जरूरी कार्य में आलस्य का त्याग करें।
शुभ रंग : मैरुन
शुभ अंक : 7
आपके लिए उपाय => चावल में घी-शक्कर मिलाकर गाय को खिलाएं।
मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):-
आपके लिए अधिक बोलना ठीक नहीं है। परिजनों से कुछ मुद्दों पर मन दुखी हो सकता है। रोजगार के नये अवसर प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों के लिए कुछ अच्छी खबर मिलेगी। घर में खुशहाली होगी।
शुभ रंग : नीला
शुभ अंक : 3
आपके लिए उपाय => किसी दूसरे को अपना पेन या स्टेशनरी की बस्तु का उपयोग न करने दें।
कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-
महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में मन केंद्रित होगा। कोई नया आसार मन को प्रफुल्लित करेगा। भावनात्मक अभिव्यक्ति से सगे-संबंधियों के बीच मधुरता बढ़ेगी। जीवन साथी का ध्यान रखें।
शुभ रंग : नीला
शुभ अंक : 6
आपके लिए उपाय => हलवा खाएं।
सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-
महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। भावुकतावश व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधा आएगी। अत: व्यावहारिक बनें। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी।
शुभ रंग : मैरुन
शुभ अंक : 1
आपके लिए उपाय => पूरे दिन बिल्वपत्र अपने साथ रखें।
कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-
मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यो में हाथ डालेंगे। विरोधियों की सक्रियता अपेक्षित है। अत: सावधान रहें। किसी अचल सम्पत्ति का क्रय-विक्रय करेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें।
शुभ रंग : काला
शुभ अंक : 2
आपके लिए उपाय => किसी गरीब को हरी सब्जी दान दें।
तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-
पुरानी घटनाओं से मन ओत-प्रोत होगा। सन्तान सम्बन्धी दायित्वों के प्रति मन चिन्तित होगा। भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी ला सकते हैं। अचल सम्पत्ति की लेने की योजना बन सकती है।
शुभ रंग : स्लेटी
शुभ अंक : 5
आपके लिए उपाय => ध्रूमपान ना करें
वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):-
पारिवारिक समस्याएं बार-बार परेशान करेंगी, लेकिन ऐसे में स्वविवेक आपका सहायक सिद्ध हो सकता है। भविष्य सम्बन्धित योजनाएं मन में प्रभावित होंगी। पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ रंग : भूरा
शुभ अंक : 2
आपके लिए उपाय => गर्म चीजें खाने-पीने से बचें।
धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-
परिवार में किसी की अस्वस्थता मन को चिंतित करेगी। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रमानुकूल सफलता प्राप्त होगी। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें। सही समय पर सही निर्णय लेने की चेष्टा करें।
शुभ रंग : हरा
शुभ अंक : 2
आपके लिए उपाय => माता या मां के समान किसी महिला को प्रणाम करें।
मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-
उच्छृंखलता से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में लापरवाही संभव। स्थिति व उम्र के हिसाब से अपने अंदर व्यस्कता लायें। अपनी भावुकता पर नियंतण्ररखें, अन्यथा शोषण के शिकार हो सकते हैं।
शुभ रंग : सफ़ेद
शुभ अंक : 6
आपके लिए उपाय => खोपरे (गोले) का तेल नाभि पर लगाएं।
कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-
मन मौज मस्ती में समय व्यर्थ कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा। आपका कल्पनाशील मन नई-नई कल्पनायें कर प्रसन्न होगा। परिजनों के सुख-दु:ख के प्रति मन चिंतित होगा।
शुभ रंग : बैंगनी
शुभ अंक : 1
आपके लिए उपाय => हनुमान मंदिर में चमेली का तेल या मीठा तेल दान दें।
मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-
महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। पुरानी गलतियों को बातचीत से सुधारने का प्रयास करें। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी का वातावरण सुखद लगेगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा।
शुभ रंग : खाकी
शुभ अंक : 2
आपके लिए उपाय => किसी छोटे पीले कपड़े पर चंदन का इत्र लगा कर अपने पास रखें।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें