![]() |
| कछु मारेसि कछु मर्देसि कछु मिलएसि धरि धूरि । कछु पुनि जाइ पुकारे प्रभु मर्कट बल भूरि ॥ जय श्री राम ..... जय वीर हनुमान ..... |
मेष ( च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, अ ):-
कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। दूसरों की आलोचना का असर मनोबल पर न पड़ने दें। नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। प्रणय संबंध मधुर होंगे।
शुभ रंग : चमकीला
शुभ अंक : 3
आपके लिए उपाय => अपनी जीभ पर थोड़ा सा शहद लगाएं।
वृष ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):-
बड़ों से वाद-विवाद न करें। वैवाहिक संबंध बनने की प्रक्रिया में गति आयेगी। आय के साधन सुलभ होंगे। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
शुभ रंग : मैरुन
शुभ अंक : 1
आपके लिए उपाय => गाय को आटा खिलाएं।#
मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):-
कोई महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता से मन प्रसन्न होगा। मौसम के अनुसार अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग व स्नेह मिलेगा। रोजगार क्षेत्र में लाभकारी स्थिति होगी।
शुभ रंग : भूरा
शुभ अंक : 5
आपके लिए उपाय => नीम का दातून करें या पत्ते चबाएं।
कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-
किसी नए संम्बन्ध में भावनात्मक प्रागाढ़ता के आसार है। अनवरत् परिश्रम द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों को सार्थक करेंगे। शासनसत्ता का लाभ मिलेगा। व्यवहार कुशलता से नवीन सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।
शुभ रंग : हरा
शुभ अंक : 8
आपके लिए उपाय => कच्चा दूध और पानी मिलाकर तिलक लगाएं।
सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-
महत्वपूर्ण कार्यों की सकुशल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। कार्य क्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा। नये लक्ष्यों में क्रियाशीलता से प्रगति के आसार बनेंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा।
शुभ रंग : पीला
शुभ अंक : 4
आपके लिए उपाय => लाल चंदन पानी में मिलाकर सूर्य को जल चढ़ाएं।
कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-
नए संबंधों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। विभागीय परिवर्तन से थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। प्रणय संबंधों में मन केन्द्रित। अपने अन्दर धैर्य व वाणी में मधुरता लाएं।
शुभ रंग : लाल
शुभ अंक : 1
आपके लिए उपाय => तंबाकू या पान मसाला न खाएं।
तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-
कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में परिश्रम तीव्र होगा। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। आलस्य को त्यागें।
शुभ रंग : मैरुन
शुभ अंक : 1
आपके लिए उपाय => पेट पर चंदन की बिंदी लगाएं।
वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):-
नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। परिजनो के सुख-दुख के प्रति जिम्मेदार होंगे। अपने दिनचर्या में सुधार लाएं। आप अपनी क्षमताओं को निखारें। कछ कार्योंं में अवरोध से मन चिन्तित होगा।
शुभ रंग : स्लेटी
शुभ अंक : 8
आपके लिए उपाय => चुकंदर खाएं या दान दें।
धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-
नकारात्मक विचारों को त्याग, अपनी क्षमताओं को निखारनें का प्रयत्न करें। बीते हुए व आने वाले कल के बारे में सोचना छोड़ वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग : मैरुन
शुभ अंक : 7
आपके लिए उपाय => किसी मंदिर में पीला नैपकिन या कपड़ा दान दें।
मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-
पारिवारिक कार्यों में अवरोधों से मन खिन्न होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन का अनुसरण करें। कमजोर मनोबलवश शंकाओं का जन्म होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रतिभा निखरेगी।
शुभ रंग : चमकीला
शुभ अंक : 6
आपके लिए उपाय => किसी नेत्रहीन या अपंग व्यक्ति को खाना खिलाएं।
कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-
नौकरी का वातावरण सुखद होगा। रोजगार में प्रगति संभव। आमदनी में वृद्धि का योग है। विवाहितों के विवाह तय होने की अत्याधिक संभावना है। आवेश में लिये गये निर्णय से मन को कष्ट होगा।
शुभ रंग : नारंगी
शुभ अंक : 4
आपके लिए उपाय => किसी लंगड़े या अपंग व्यक्ति की मदद करें।
मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-
योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। मस्त-मौला मन व्यर्थ के कार्यों में समय जाया कर जरूरी कार्यो के प्रति लापरवाह होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में किया गया श्रम सार्थक होगा।
शुभ रंग : गुलाबी
शुभ अंक : 6
आपके लिए उपाय => पानी में केसर, चंदन और हल्दी मिलाकर पैसे रखने की जगह पर छीटें।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें