![]() |
| राम नाम बिनु गिरा न सोहा । देखु बिचारि त्यागि मद मोहा॥ बसन हीन नहिं सोह सुरारी। सब भूषण भूषित बर नारी ॥ जय श्री राम ..... जय वीर हनुमान ..... |
मेष ( च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, अ ):-
हर स्थिति में समय को कोसना ठीक नहीं है। लक्ष्यहीनता जीवन को अरुचिकर बना रही है। अत: इसे बदलें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। रोजगार क्षेत्र में लाभकारी स्थिति होगी।
शुभ रंग : खाकी
शुभ अंक : 8
आपके लिए उपाय => नारियल पानी पीएं।
वृष ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):-
परिवार में किसी महत्वपूर्ण कार्य के सार्थक होने के आसार बनेंगे। सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों की मधुरता बढ़ेगी। जीवन साथी के सहयोग से समस्याओं का हल करने में सक्षम होंगे।
शुभ रंग : स्लेटी
शुभ अंक : 2
आपके लिए उपाय => सेब का जूस पीएं।#
मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):-
आपकी कटु वाणी एवं दूसरों की आलोचना कुछ संबंधों में हानिकारक हो सकती है। कर्जदारों से मन परेशान होगा। भाग्य से प्राप्त अच्छे-बुरे सभी परीस्थितियों के साथ समझौतावादी बनें।
शुभ रंग : पीला
शुभ अंक : 7
आपके लिए उपाय => किसी गरीब बच्चे को कॉपी, किताब या स्टेशनरी का कोई सामना दें।
कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-
महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी कतई न करें। ढ़ेर सारे तनाव मन पर प्रभावी होंगे। निराशावादी विचारों को त्याग आशावादी बनें। नाजुक संबंधों के बीच कष्टों को भूल वर्तमान को बेहतर बनायें।
शुभ रंग : स्लेटी
शुभ अंक : 5
आपके लिए उपाय => शिवलिंग पर सफेद फूल चढ़ाएं।
सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-
उच्च महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी। किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे। दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील रहेंगे। आलस्य का त्याग करें। प्रणय संबंध मधुर बनेंगे।
शुभ रंग : खाकी
शुभ अंक : 2
आपके लिए उपाय => किसी बूढ़े बा्रह्मण या पुजारी को गेहूं और लाल मिठाई दान दें।
कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-
भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में मनोवांछित सफलता के आसार हैं। मन सुंदर कल्पनाओं से प्रभावित होगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी।
शुभ रंग : सफ़ेद
शुभ अंक : 6
आपके लिए उपाय => गणेश जी को दूर्वा और गुड़ चढ़ाएं।
तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-
माता का भरपूर स्नेह व सहयोग प्राप्त होगा। नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला आपका मन भौतिक परिवेश ताल-मेल बैठाने में असमर्थ होगा। मन कुछ असमान्यताओं का शिकार हो सकता है।
शुभ रंग : मैरुन
शुभ अंक : 7
आपके लिए उपाय => धुले हुए साफ कपड़े पहनें।
वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):-
पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। सुन्दर सोच का सुन्दर लाभ प्राप्त करेंगे। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के प्रति चिन्ताएं समाप्त होगी।
शुभ रंग : खाकी
शुभ अंक : 5
आपके लिए उपाय => हनुमान मंदिर के पुजारी जी को तिलक लगाकर दक्षिणा (कुछ पैसे) दें।
धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-
किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति के आसार बनेंगे। घर-परिवार में व्यस्त रहेंगे। महत्वपूर्ण दायित्वों को समयानुकूल पूर्ति के लिए चिन्तित होंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलताएं प्राप्त होगी।
शुभ रंग : मैरुन
शुभ अंक : 4
आपके लिए उपाय => पीपल के पेड़ की पूजा करें।
मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-
रोजगार क्षेत्र में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे किंतु आवेश में लिये गये निर्णय से हानि संभव। राजनीतिक सरगर्मियां व्यस्तता बढ़ायेंगी। मित्रवत संबंधों का लाभ मिलेगा। जीवन साथी से मधुरता कायम रखें।
शुभ रंग : सफ़ेद
शुभ अंक : 6
आपके लिए उपाय => तिल और गुड़ खाएं।
कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-
महत्वपूर्ण कार्य में कठिनाई का आभास होगा। मन पुरानी घटनाओं से ओत-प्रोत होगा। पारिवारिक दायित्वों को समयानुकूल पूर्ति हेतु मन चिन्तित। अपनी आन्तरिक बातों को परिजनों के समक्ष व्यक्त करें।
शुभ रंग : स्लेटी
शुभ अंक : 5
आपके लिए उपाय => पानी में तिल मिलाकर नहाएं।
मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-
योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। कुछ नई योजनाओं हेतु मन उत्साहित होगा। अपने अंदर कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे।
शुभ रंग : सफ़ेद
शुभ अंक : 9
आपके लिए उपाय => तुलसी के पौधे या मनी प्लांट में पानी डालें।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें