कैसा रहेगा आपका आज का राशिफल 07-07-2024 - Astrovanni.in

Astrovanni

Post Top Ad

Responsive Ads Here

कैसा रहेगा आपका आज का राशिफल 07-07-2024

Share This



जाय सहाय भयो तब ही, अहिरावन सैन्य समेत सँहारो ।
को नहिं जानत है जग में कपि, संकट मोचन नाम तिहारो ॥
जय श्री राम ..... जय वीर हनुमान .....

मेष ( च, चू, चे, ला, ली,  लू, ले, लो, अ ):- 

परिवार में कोई सुखद स्थिति मन को प्रसन्न रखेगी। मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति होगी। रोजगार में अपनी क्षमता का भरपूर लाभ उठाएंगे। 

शुभ रंग : सुनहरा  

शुभ अंक : 6

आपके लिए उपाय =>  चावल में सिंदूर मिलाकर हनुमान जी को चढ़ाएं।

वृष  ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):- 

कोई मुद्दा विवाद का कारण बन सकता है। अच्छा हो कि परिजनों के अनुकूल चलने की चेष्टा करें। उच्चस्तरीय संबंधों से निकटता का लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। 

शुभ रंग : लाल  

शुभ अंक : 4

आपके लिए उपाय =>  मंदिर में बताशे चढ़ाएं।#

मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):- 

महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। हंसमुख व मजाकिया स्वभाव से आसपास के वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे। 

शुभ रंग : सफ़ेद  

शुभ अंक : 9

आपके लिए उपाय =>  1 रोटी बिना घी की खाएं।

कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):- 

व्यवसायिक सम्बन्धों में अपनी व्यवहार कुशलता का लाभ उठायेंगे। महत्वपूर्ण कार्यो के प्रति समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में प्रयत्न तीव्र होगा।         

शुभ रंग : लाल  

शुभ अंक : 7

आपके लिए उपाय =>  नहाने के पानी में गौमूत्र की 2 बूंद मिलाकर नहाएं।

सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):- 

अच्छे समय की शुरुआत होगी। कार्य क्षेत्र में कद और सम्मान बढ़ेगा। भौतिक सुख-साधन की लालसा बढ़ेगी। आर्थिक क्षेत्र में अच्छी प्रगति के आसार है, कोई अवराधिक कार्य भी संभव। 

शुभ रंग : बैंगनी  

शुभ अंक : 4

आपके लिए उपाय =>  किसी ब्राह्मण को अनार का जूस पिलाएं।

कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):- 

आर्थिक क्षेत्र में आप कुछ नई योजनाओं को सार्थक करेंगे। कोई व्यक्तिगत सम्बन्ध परिवार में विवाद का कारण बन सकतें है। स्वास्थ्य को लेकर मन चिन्तित रहेगा। स्थान-पात्र-काल का ध्यान रखें।  

शुभ रंग : सुनहरा  

शुभ अंक : 9

आपके लिए उपाय =>  गाय को गले हुए मूंग खिलाएं।

तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):- 

संवेदनशीलता व सरलता आपके स्वभाव की विशेषता व कमजोरी दोनों है अत: खराब प्रवृति के व्यक्तियों से दूरी बनायें। शिक्षा प्रतियोगिता अथवा कलात्मक क्षेत्र में सफलता के योग हैं। 

शुभ रंग : मैरुन  

शुभ अंक : 7

आपके लिए उपाय =>  नींबू पानी पिएं।

वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):- 

किसी महत्वपूर्ण कार्य वश घर से दूर रहना अरुचिकर लगेगा। आपका मिलनसारिता के कारण सम्बन्धों का विस्तार होगा। कमजोर मनोबल के कारण लक्ष्य के प्रति दृढ़ता का अभाव रहेगा। 

शुभ रंग : पीला  

शुभ अंक : 1

आपके लिए उपाय =>  इलेक्ट्रॉनिक सामान न खरीदें।

धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):- 

मनोवांछित सफलता न मिलने से उत्साह में कमी होगी। भौतिक चका-चौंध से प्रभावित मन  अभाव की अनुभूति से दुखित होगा। धैर्यहीनता व परिवर्तनशीलता लक्ष्य से दिग्भ्रमित करेगा। 

शुभ रंग : भूरा  

शुभ अंक : 2

आपके लिए उपाय =>  मंदिर में केले चढ़ाएं।

मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):- 

बीती बातों को भूलने की चेष्टा करें। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। जरूरी कार्य समय से करें। 

शुभ रंग : खाकी  

शुभ अंक : 8

आपके लिए उपाय =>  नारियल पानी पीएं।

कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):- 

किसी भी प्रयास में आर्थिक अभाव अवरोधक होगा। साहस व बुद्धिमत्ता से पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुखद अनुभूति करेंगे। विषम परिस्थितियों में प्रगति के ओर अग्रसर होंगे।   

शुभ रंग : नीला  

शुभ अंक : 3

आपके लिए उपाय =>  पैर में काजल की छोटी सी बिंदी लगाएं जो किसी न दिखें।

मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):- 

अच्छी भावनाओं के बावजूद परिजनो की असन्तुष्टि से मन दुखित होगा। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की समय से पूर्ति हेतु चिंता संभव। कार्यक्षेत्र में मन नई प्रगति के लिए प्रयत्नशील होगा। 

शुभ रंग : स्लेटी  

शुभ अंक : 5

आपके लिए उपाय =>  चंदन का तिलक लागाएं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages