![]() |
चाहत सीय असोक सों आगि सु, दै प्रभु मुद्रिका सोक निवारो ।को नहिं जानत है जग में कपि, संकट मोचन नाम तिहारो ॥जय श्री राम ..... जय वीर हनुमान ..... |
मेष ( च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, अ ):-
अंतर्मुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनाने का प्रयास करें। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति के आसार हैं। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ होगा।
शुभ रंग : खाकी
शुभ अंक : 5
आपके लिए उपाय => गुड़ और मूंगफली के दाने खाएं।
वृष ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):-
अपने भविष्य को सुनियोजित करें। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। परिजनों के सुख-दुख से प्रभावित मन परिवार को एकजुट रखने की ओर केंद्रित होगा। जरूरी दायित्व को पूर्ण करें।
शुभ रंग : सफ़ेद
शुभ अंक : 6
आपके लिए उपाय => सफेद फूल अपने पास रखें।#
मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):-
भौतिक जगत की चकाचौंध से प्रभावित होंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। कार्यों के अत्याधिक बोझ से मन बोझिल होगा।
शुभ रंग : खाकी
शुभ अंक : 8
आपके लिए उपाय => मूंग खाएं।
कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-
महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थ मन दुखित होगा। सगे-संबंधियों के बीच पद व मर्यादा का ख्याल रखें। विषम व नाजुक स्थिति में विवेक से काम लें। कुछ नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी।
शुभ रंग : सुनहरा
शुभ अंक : 3
आपके लिए उपाय => शिवजी को गंगाजल चढ़ाएं।
सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-
दूसरों की आलोचना करने से पूर्व स्वयं का आकलन करें। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। घर में खुशहाली रहेगी।
शुभ रंग : हरा
शुभ अंक : 8
आपके लिए उपाय => पानी में शक्कर और नमक मिलाकर पीएं।
कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-
नियोजित परिश्रम द्वारा प्रयासरत कार्यों में सफलता के आसार बनेंगे। रोजगार क्षेत्र में प्रयास सार्थक होंगे। पुराने संबंधों से लाभ संभव। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन परिजनों से असंतुष्ट होगा।
शुभ रंग : काला
शुभ अंक : 2
आपके लिए उपाय => उबली हुई चाय पत्ती किसी गमले में डालें।
तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-
मानसिक अवसाद व कार्य पेशे में अरुचि से आर्थिक संकट की आशंका बनेगी। अच्छी भावनाओं के बावजूद भी कटु वाणी से सम्बन्धो में कटुता की आशंका है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
शुभ रंग : नीला
शुभ अंक : 9
आपके लिए उपाय => कोई सुगंधित वस्तु दिनभर अपने पास रखें।
वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):-
किसी विपरीतलिंगी संबंध से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। सरल व मिलनसार स्वभाव द्वारा संबंधों में निकट लाएंगे किंतु अत्याधिक भावनात्मक अपेक्षाएं संबंधों में कष्ट का भी अनुभव कराएंगी। आलस्य त्यागें।
शुभ रंग : नारंगी
शुभ अंक : 1
आपके लिए उपाय => अंजीर या गुड़ खाकर घर से निकलें।
धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-
किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। घर का माहौल उत्साहित रहेगा। दुविधाओं को त्याग सही व स्वच्छ योजनाओं की ओर केंद्रित होंगे।
शुभ रंग : बैंगनी
शुभ अंक : 7
आपके लिए उपाय => किसी भी मंदिर से पीला फूल लाकर सूंघे और पानी में बहा दें।
मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-
अवरोधित कार्य हल होंगे। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। प्रणय संबंधों में मधुरता आयेगी।
शुभ रंग : चमकीला
शुभ अंक : 9
आपके लिए उपाय => हनुमान जी को चमेली के तेल का दीपक लगाएं।
कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-
प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। परिवारिक समस्याओं का हल ढूंढ़ने में मन चिन्तित होगा। उच्च स्तरीय संबंधों में निकटता बढ़ेगी। आपकी बौद्धिक क्षमताओं में वृद्धि होगी।
शुभ रंग : मैरुन
शुभ अंक : 7
आपके लिए उपाय => ओलिव ऑयल का उपयोग करें।
मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-
किसी अवरोधित कार्य में अनुकूल स्थिति मन में प्रसन्नता लाएगी। राजनीति अथवा राजकीय क्षेत्रो से जुड़े व्यक्तियों को कठिनाइयाँ व नकारात्मक चिन्ताऐं परेशान करेंगी।
शुभ रंग : खाकी
शुभ अंक : 5
आपके लिए उपाय => गुड़-चने की दाल खा कर घर से निकलें।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें