कैसा रहेगा आपका आज का राशिफल 05-07-2024 - Astrovanni.in

Astrovanni

Post Top Ad

Responsive Ads Here

कैसा रहेगा आपका आज का राशिफल 05-07-2024

Share This

 


सब पर राम तपस्वीं राजा । तिन के काज सकल तुम साजा ॥
और मनोरथ जो कोइ लावै । तासु अमित जीवन फल पावै ॥
जय श्री राम ..... जय वीर हनुमान .....

मेष ( च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, अ ):- 

अपने सुख-दुख को छोड़ परिजनों के सुख के बारे में सोचें। बहुत दिनों से अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। सकारात्मक सोच को अपनाते हुए जीवन को सही दिशा दें। 

शुभ रंग : नीला 

 शुभ अंक : 6

आपके लिए उपाय => कुमकुम का तिलक लगाएं।

वृष ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):- 

कार्यक्षेत्र में अवराधों से मन हारा सा महसूस करेगा। आपका महत्वाकांक्षी मन वर्तमान आए की स्थिति को लेकर चिंतित होगा। 

शुभ रंग : बैंगनी 

 शुभ अंक : 4

आपके लिए उपाय => किसी मंदिर में कपूर दान दें।#

मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):- 

जीविका संबंधी महत्वपूर्ण कार्य में आलस्य न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में समुचित परिश्रम की आवश्यकता है। सुख-साधन हेतु व्यय संभव। यात्रा द्वारा कार्य सिद्धि का योग है। घर में खुशहाल माहौल रहेगा। 

शुभ रंग : नारंगी 

शुभ अंक : 7

आपके लिए उपाय => गाय को हरी सब्जी और रोटी खिलाएं।

कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):- 

तामसी व गैर सांस्कारिक कार्यों की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें। दिनचर्या में सुधार कर समय का पूर्ण उपयोग करें। किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। 

शुभ रंग : हरा 

 शुभ अंक : 2

आपके लिए उपाय => माता जी के मंदिर में कपूर दान दें।

सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):- 

अपने अन्दर धैर्य व वाणी में मधुरता लायें। संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अच्छे कार्यों द्वारा प्रशंसा के पात्र बनेंगे। जीवनसाथी का स्नेह प्राप्त होगा। 

शुभ रंग : काला 

 शुभ अंक : 8

आपके लिए उपाय => 1 या 2 घूंट गंगाजल पिएं।

कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):- 

भावना से उद्वेलित आपका मन निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। 

शुभ रंग : नीला 

 शुभ अंक : 9

आपके लिए उपाय => पिस्ता खाएं।

तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):- 

अपनी व्यवहारकुशलता से नये सम्बन्ध बनाने में सक्षम होंगे। रोजगार के क्षेत्र में लाभ उठायेंगे। महत्वपूर्ण कार्यो में लापरवाही न बरतें। मन को अच्छे कार्यो में केन्द्रित कर समय का सदुपयोग करें। 

शुभ रंग : बैंगनी 

 शुभ अंक : 7

आपके लिए उपाय => सफेद रुमाल का उपयोग करें और मोजे भी सफेद ही पहनें।

वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):- 

पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर उत्साहित दिखेंगे। मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यों में हाथ डालेंगे। रोजगार में नए लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। तरक्की के अवसर मिलेंगे। 

शुभ रंग : पीला 

 शुभ अंक : 4

आपके लिए उपाय => खाली पेट या नहाने से पहले शहद खाएं।

धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):- 

पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन में कष्ट संभव। नए सम्बन्धों से प्रगति के आसार खुलेंगे। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न बरतें। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन का अनुसरण करें। 

शुभ रंग : काला 

 शुभ अंक : 8

आपके लिए उपाय => किसी ब्राह्मण को जनेऊ दान दें।

मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):- 

नकारात्मक विचारों को त्याग, अपनी क्षमताओं को निखारने का प्रयत्न करें। बीती बातों को भूलते हुए कल के बारे में सोचें। महत्वपूर्ण कार्यो के प्रति आलस्य न करें। रोजगार में लाभकारी स्थिति होगी। 

शुभ रंग : लाल 

शुभ अंक : 7

आपके लिए उपाय => तेल और काला नमक मिलाकर घर के बाहर रखें।

कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-

निराशावादी विचार योजनाओं की सार्थकता में बाधक बनेंगे। एक साथ कई चिंताओं से मन ग्रसित होगा। अभिभावकों एवं श्रेष्ठजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। 

शुभ रंग : नारंगी 

 शुभ अंक : 4

आपके लिए उपाय => चीनी के टूटे-फूटे बर्तन घर या वर्क प्लेस से निकाल दें।

मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):- 

कुछ नई जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनाएंगी। अच्छी व्यवहारकुशलता से सामाजिक मान-मर्यादा में वृद्धि होगी। आलस्य का त्याग करें। शासन-सत्ता से जुड़े व्यक्तियों के लिए लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। 

शुभ रंग : खाकी 

 शुभ अंक : 8

आपके लिए उपाय => बेसन के लड्डू बांटें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages