![]() |
| सहस बदन तुम्हरो जस गावैं । अस कहि श्रीपति कंठ लगावैं ॥ सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा । नारद सारद सहित अहीसा ॥ जय श्री राम ..... जय वीर हनुमान ..... |
मेष ( च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, अ ):-
भौतिकता आपको अपनी ओर आकषिर्त करेगी। लक्ष्यहीनता जीवन को अरुचिकर बना रही है। अत: इसे बदलें। नवीन संबंधों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। गलत प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनायें।
शुभ रंग : पीला
शुभ अंक : 7
आपके लिए उपाय => हलवा खाएं।
वृष ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):-
मूल्यवान समय को व्यर्थ के कार्यों में न जाया होने दें। व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव। संवेदनशील शरीर ग्रहों की प्रतिकूलता से बीमार पड़ेगा। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव।
शुभ रंग : भूरा
शुभ अंक : 8
आपके लिए उपाय => माता जी के मंदिर में श्रंगार की वस्तुएं चढ़ाएं।
मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):-
थोड़ा संयमी व धैर्यवान बनें। भाग्य से प्राप्त अच्छी-बुरी सभी स्थितियों में समझौतावादी रवैया अपनाएं। कुछ नई व्यस्तताएं सामने आएंगी। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु किया गया प्रयत्न तीव्र होगा।
शुभ रंग : खाकी
शुभ अंक : 8
आपके लिए उपाय => खीरा खाएं।
कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-
किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। महत्वपूर्ण कार्यों को समय रहते पूरा कर लें।
शुभ रंग : सुनहरा
शुभ अंक : 6
आपके लिए उपाय => मां के पैर छू कर या प्रणाम कर के घर से निकलें। झूठ न बोलें।
सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-
नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी। नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लायेंगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। आवेश में आकर कोई जरूरी निर्णय न लें। किसी नयी दिशा में सकारात्मक का लाभ मिलेगा।
शुभ रंग : खाकी
शुभ अंक : 8
आपके लिए उपाय => खाने में चम्मच-कांटे का उपयोग न करें। अपने हाथ से खाएं।
कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-
समाजिक संबन्धों मे सन्तुलित व्यवहार व वाकपटुता आपकी गरिमा बढ़ायेगी। उच्च महत्वकांक्षाएं व्यवसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम के लिए प्रेरित करेंगी। परिजनो से भावनात्मक कष्ट होगा।
शुभ रंग : बैंगनी
शुभ अंक : 7
आपके लिए उपाय => नारियल पानी पीएं।
तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-
विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्यो के प्रति आलस्य कतई न करें।
शुभ रंग : काला
शुभ अंक : 5
आपके लिए उपाय => सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):-
आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार बनेंगे। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अविवाहितों के विवाह तय होने की प्रबल संभावना है। कोई सुखद समाचार से मन उत्साहित होगा। आय-व्यय में संतुलन बनायें।
शुभ रंग : पीला
शुभ अंक : 1
आपके लिए उपाय => कुत्तों को तंदूरी रोटी खिलाएं।
धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-
नकारात्मक चिन्ताओं को त्याग कर क्षमताओं पर भरोसा करें। ग्रहों की अनुकूलता से कोई समस्याएं हल होगी। विरोधियों की प्रबलता से कार्य क्षेत्र में कठिनाइयाँ संभव। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग : गुलाबी
शुभ अंक : 3
आपके लिए उपाय => तंबाकू या किसी भी तरह का पान मसाला खाने से बचें।
मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-
नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। कार्य क्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। भावावेष में किये गये कार्य से कष्ट संभव।
शुभ रंग : खाकी
शुभ अंक : 2
आपके लिए उपाय => घर या ऑफिस की पश्चिम दिशा में तेल का दीपक लगाएं।
कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-
रोजगार के क्षेत्र में कुछ अवरोधों के बावजूद सफलता अवश्य मिलेगी। आर्थिक पक्ष के प्रति मन चिंतित होगा। आय-व्यय में संतुलन से मन प्रयत्नशील होगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ रंग : चमकीला
शुभ अंक : 9
आपके लिए उपाय => गुनगुने पानी से गरारे करें।
मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-
प्रशासनिक एवं राजनीतिक संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। नये कार्यों के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। धनागमन से परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा।
शुभ रंग : चमकीला
शुभ अंक : 3
आपके लिए उपाय => पीले फूल पर चंदन लगा कर किसी धर्म ग्रंथ पर रखें।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें