![]() |
| तुम्हरे भजन राम को पावै । जनम जनम के दुख बिसरावै ॥ अंत काल रघुबर पुर जाई । जहाँ जन्म हरि भक्त कहाई ॥ जय श्री राम ..... जय वीर हनुमान ..... |
मेष ( च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, अ ):-
कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। मधुरवाणी से संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्र से जुड़े लोगों की क्रियाशीलता बढ़ेगी।
शुभ रंग : स्लेटी
शुभ अंक : 8
आपके लिए उपाय => निवेश में रिस्क न लें। हनुमान जी के दर्शन करें।
वृष ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):-
निराशावादी विचारों का त्याग करें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है।
शुभ रंग : नारंगी
शुभ अंक : 7
आपके लिए उपाय => सफेद फूल नाली में फेंके।#
मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):-
पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन में कष्ट संभव। नए संबंधों से प्रगति के आसार खुलेंगे। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन का अनुसरण करें।
शुभ रंग : खाकी
शुभ अंक : 2
आपके लिए उपाय => ठंडी और सफेद चीजें खाने से बचें।
कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-
वाद-विवाद से दूर रहें, अन्यथा कानूनी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखें। नये कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक हो सकता है।
शुभ रंग : बैंगनी
शुभ अंक : 1
आपके लिए उपाय => गोशाला में कुछ रूपये का दान दें।
सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-
निराशा छोड़ समस्याओं के विकल्प पर मन को केन्द्रित करें। अच्छी योजनाएं महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति में सहायक होंगी। रचनात्मक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी।
शुभ रंग : भूरा
शुभ अंक : 5
आपके लिए उपाय => बार-बार थूकने से बचें।
कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-
कोई अचल सम्पत्ति सम्बन्धी तनाव मन को चिन्तित करेगा। नई-नई महत्वाकांक्षी योजनाएं तो बनेंगी परन्तु समुचित व्यवस्था ना होने से पूर्ति में अवरोध होगा। पुराने सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।
शुभ रंग : पीला
शुभ अंक : 1
आपके लिए उपाय => गाय का चारा डालें।
तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-
कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेगी। दूसरों की आलोचना का असर स्वयं के मनोबल पर न पड़ने दें। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। आलस्य न करें।
शुभ रंग : गुलाबी
शुभ अंक : 3
आपके लिए उपाय => 1 रोटी बिना घी की खाएं।
वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):-
जीवन की कठिनाईयों के कारण मन में हीन भावना न लायें, अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें। पूर्वाग्रह वश मन में सम्बन्धों के प्रति नकारात्मक को न पालें। किसी परिचित के स्वास्थ्य के प्रति चिंतित होंगे।
शुभ रंग : सुनहरा
शुभ अंक : 9
आपके लिए उपाय => तंबाकू या किसी भी तरह का पान मसाला खाने से बचें।
धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-
शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में मनोवांछित सफलता के आसार हैं। सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे। आलस्य त्यागें।
शुभ रंग : भूरा
शुभ अंक : 8
आपके लिए उपाय => किसी भी मंदिर में घी का दीपक लगाएं।
मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-
बीती बातों का मलाल न रखें। भविष्य संबंधी कुछ चिंताओं को लेकर मन परेशान होगा। सगे-संबंधियों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।
शुभ रंग : बैंगनी
शुभ अंक : 7
आपके लिए उपाय => काले तिल दान दें।
कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-
आर्थिक रूप से आत्मनिर्भरता की इच्छा प्रबल होगी। कुछ भूली-बिसरी बातों को याद कर मन में कष्ट संभव। किसी नई दिशा में सक्रियता के आसार बनेंगे। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
शुभ रंग : पीला
शुभ अंक : 4
आपके लिए उपाय => बालों में थोड़ा सा काजल लगा लें।
मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-
किसी नई दिशा में पूंजी निवेश का विचार बनेगा। कुछ पारंपरिक दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। ईरीय सत्ता पर निर्भर मन सुख की अनुभूति करेगा। आकस्मिक यात्राएं लाभकारी हो सकती है।
शुभ रंग : भूरा
शुभ अंक : 5
आपके लिए उपाय => 1 रोटी पर थोड़ी सी हल्दी डाल कर छत पर रखें या गाय-कुत्ते को खिला दें।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें