राहु भ्रम, झूठ और रहस्य का ग्रह है। - Astrovanni.in

Astrovanni

Post Top Ad

Responsive Ads Here

राहु भ्रम, झूठ और रहस्य का ग्रह है।

Share This

 🌀राहु भ्रम, झूठ और रहस्य का ग्रह है।


🌀यदि आपकी जन्मकुंडली में अच्छा राहु नहीं है तो आधुनिक दुनिया में खुशी से रहना आसान काम नहीं होगा।

🌀अशुभ राहु के कुछ लक्षण :-

🌀जातक बहुत मूडी होता है।

🌀आपके घर का पानी का नल और जॉइंट्स लीक होते रहते हैं।

🌀घर में हमेशा बिजली को लेकर कोई न कोई समस्या होती रहती है, कोई खराब बिजली उपकरण या टूटा हुआ स्विच।

🌀दीवाल में दरार, दीवाल से पानी का रिसाव।

🌀रूसी और जू की समस्या (सामान्य से अधिक)

🌀त्वचा में सूखापन।

🌀गले की समस्या शुरू हो सकती है।

🌀विस्फोटक प्रकृति।

🌀 किसी विषय पर ध्यान केंद्रित करने में असमर्थता, आप एक विषय शुरू करते हैं लेकिन एक घंटे के बाद आप पूरी तरह से अलग कार्य कर रहे होते हैं।

🌀जातक झूठ बोलने लगता है।जब राहु जातक को प्रभावित करता है तो जातक को झूठ बोलना अच्छा लगता लगने लगता है।

🌀 जातक के जन्म के बाद  माँ का स्वास्थ्य गिरने लगता है।

🌀कमजोर मोलर, प्री मोलर दांत भी कमजोर राहु का कारण होता हैं।

🌀गैस्ट्रिक की समस्या होती हैं।

🌀 बहुत मसालेदार खाना पसंद होता हैं।

🌀 जातक को दूसरों पर ताना मारने की आदत पड़ जाती है।

🌀शादी में धोखा मिलता है।जातक जीवनसाथी के बारे में जैसा सोचा होता है वैसी नहीं होती है। जातक का ये भ्रम शादी के बाद टूटता है जब उसे सच्चाई पता चलती है।

🌀जातक को एक स्थान/निवास में टिकना मुश्किल लगता है, पड़ोसियों के साथ लड़ाई, पारिवारिक समस्याएं, डर जैसे विभिन्न मुद्दों के कारण जातक को कई घर/निवास बदलने की जरूरत पड़ते रहती है।

🌀जातक अपने माता-पिता का सम्मान नहीं करता है।

🌀जातक के पुराने रहस्य मन में बहुत तनाव पैदा करते हैं।

🌀 कब्ज और पाचन संबंधी समस्या से पीड़ित होता हैं।

🌀जब जातक अकेले हों तो खुद से बात करने  या शीशे के सामने खडे होकर खुद से बात करने लगता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages