कैसा रहेगा आपका आज का राशिफल 28-06-2024 - Astrovanni.in

Astrovanni

Post Top Ad

Responsive Ads Here

कैसा रहेगा आपका आज का राशिफल 28-06-2024

Share This

सिंधु तीर एक भूधर सुंदर । कौतुक कूदि चढ़ेउ ता ऊपर ॥
बार बार रघुबीर सँभारी । तरकेउ पवनतनय बल भारी ॥
जय श्री राम ..... जय वीर हनुमान .....

मेष ( च, चू, चे, ला, ली,  लू, ले, लो, अ ):- 

किसी की अस्वस्थता से परिवार में कष्ट का वातावरण रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर जाना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में प्रयत्न तीव्र होगा। 

शुभ रंग : नारंगी  

शुभ अंक : 1

आपके लिए उपाय =>  गरम मसाले न खाएं।


वृष  ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):- 

सगे-संबंधियों की छोटी छोटी बातें मन को दुखित कर सकती हैं। काफी दिनों से दाम्पत्य एवं पारिवारिक जीवन में चल रहे तनाव में कमी आएगी। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। 

शुभ रंग : पीला  

शुभ अंक : 7

आपके लिए उपाय =>  पानी में सुगंधित चीज मिलाकर घर या ऑफिस में छींटे।#


मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):- 

आज का दिन आध्यात्मिक व पारंपरिक कार्यों में व्यतीत होगा। किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव। नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। 

शुभ रंग : भूरा  

शुभ अंक : 5

आपके लिए उपाय =>  बेडशीट, टेबल क्लॉथ या चेयर कवर चेंज करें।


कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):- 

पूर्वाग्रहवश मन में किसी प्रकार की शंका न पालें। गलतियों को स्वीकारते हुए संबंधों में क्षमायाचना करें और शांत भाव से अच्छे कार्यो द्वारा उसकी प्रायश्चित भी करें। 

शुभ रंग : भूरा  

शुभ अंक : 5

आपके लिए उपाय =>  नमक का दान दें।


सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):- 

भविष्य सम्बन्धित योजनाएं मन में प्रभावित होंगी। मन सुन्दर विचारों से सिंचित होगा। पूर्वाग्रह वश मन में किसी प्रकार की शंका न पालें। कोई सृजनात्मक कार्य सम्पादित होगा।  

शुभ रंग : नीला  

शुभ अंक : 9

आपके लिए उपाय =>  खाना खाने से पहले 5 निवाले गाय के लिए निकालें।


कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):- 

किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर रहना अरुचिकर लगेगा। मिलनसार स्वभाववश संबंधों का विस्तार होगा। कमजोर मनोबलवश लक्ष्य के प्रति दृढ़ता का अभाव रहेगा। रोजगार में लाभ होगा।   

शुभ रंग : नारंगी  

शुभ अंक : 7

आपके लिए उपाय =>  5 से 10 मिनट किसी पेड़ के नीचे या गार्डन में बैठें।


तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):- 

भौतिक आकांक्षाएं मन प्रभावी होंगी। नई रुचि नये व्यक्तित्व के निर्माण में सहायक होगी। घर में कुछ नये दायित्व अपनी सार्थकता हेतु दबाव बनाएंगे।  जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान होंगे। 

शुभ रंग : स्लेटी  

शुभ अंक : 2

आपके लिए उपाय =>  कॉस्मेटिक चीजों पर पैसा खर्च न करें।


वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):- 

कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। मधुरवाणी से सगे-संबंधियों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी।   

शुभ रंग : गुलाबी  

शुभ अंक : 6

आपके लिए उपाय =>  दिल और दिमाग को कंट्रोल में रखें, नकारात्मक प्लानिंग न करें।


धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):- 

नये क्षेत्रों में प्रयास से लाभ संभव। समस्याओं के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी। नये सम्बन्धों के सहयोग से आर्थिक कठिनाईयां दूर होंगी। राजनीति तथा शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में भविष्य उत्तम है। 

शुभ रंग : भूरा  

शुभ अंक : 5

आपके लिए उपाय =>  केला और पीली मिठाई किसी गरीब को खिलाएं।


मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):- 

किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। उच्च महत्वकांक्षाएं अधिक परिश्रम के लिए आपको प्रेरित करेंगी। परिजनों से भावनात्मक कष्ट संभव।    

शुभ रंग : भूरा  

शुभ अंक : 2

आपके लिए उपाय =>  किसी महिला मित्र को परपल शेड की नेल पैंट गिफ्ट करें और महिलाएं ब्लू कलर की नेल पैंट लगाएं।


कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):- 

कुछ कठिनाईयों से मन नकारात्मक विचारों से प्रभावित रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की तैयारी में समुचित व्यवस्था के लिए मन चिंतित होगा। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।   

शुभ रंग : मैरुन  

शुभ अंक : 4

आपके लिए उपाय =>  बेडशीट, टेबल क्लॉथ या चेयर कवर चेंज करें।


मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):- 

किसी नये कार्य की पूर्ति होगी। भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक बनेगी। अत: व्यावहारिक बनें। किसी संबंध को लेकर  परिवार के विरोध का सामना करना पड़ेगा। शुभ रंग : भूरा  

शुभ अंक : 2

आपके लिए उपाय =>  1 रोटी बिना घी की खाएं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages