![]() |
| मन्त्रहीनं क्रियाहीनं भक्तिहीनं कपीश्वर । यत्पूजितं मया देव! परिपूर्ण तदस्तु मे ॥ जय श्री राम ..... जय वीर हनुमान ..... |
मेष ( च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, अ ):-
कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेगी। दूसरों की आलोचना का असर स्वयं के मनोबल पर न पड़ने दें। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। आलस्य न करें।
शुभ रंग : गुलाबी
शुभ अंक : 3
आपके लिए उपाय => लाल कपड़े पर सिंदूर से त्रिशूल बना कर माता जी के मंदिर में चढ़ा दें।
वृष ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):-
मूल्यवान समय को व्यर्थ के कार्यो में न गंवाये। व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव। संवेदनशील शरीर ग्रहों की प्रतिकूलता से बीमार पड़ सकता है। महत्वपूर्ण कार्यो के प्रति आलस्य न करें।
शुभ रंग : खाकी
शुभ अंक : 2
आपके लिए उपाय => नाभि पर घी लगाएं।#
मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):-
कोई महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता से मन प्रसन्न होगा। मौसम के परिवर्तन से स्वस्थ के प्रति थोड़ी सतर्कता अपेक्षित है। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। ==>
शुभ रंग : गुलाबी
शुभ अंक : 9
आपके लिए उपाय => माता या मां के समान किसी महिला को प्रणाम करें।
कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-
कार्यक्षेत्र में अवराधों से मन हारा सा महसूस करेगा। आपका महत्वाकांक्षी मन वर्तमान आए की स्थिति को लेकर चिंतित होगा।
शुभ रंग : बैंगनी
शुभ अंक : 4
आपके लिए उपाय => तंबाकू या किसी भी तरह का पान मसाला खाने से बचें।
सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-
अपने आस-पास के वातावरण में अच्छे कार्यों के लिए प्रशंसनीय होंगे। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। शासन-सत्ता के दिशा में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
शुभ रंग : बैंगनी
शुभ अंक : 4
आपके लिए उपाय => घर या ऑफिस की टेबल पर लाल फूल रखें।
कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-
आपकी स्थितियों में सुधार व मन में प्रसन्नता रहेगी। प्रतिभाशाली होने के बावजूद भी मनोबल के अभाववश लाभ से वंचित होंगे। दाम्पत्य जीवन में कुछ खराब बातों से संबंधों में कटुता की आशंका है।
शुभ रंग : गुलाबी
शुभ अंक : 3
आपके लिए उपाय => अपने खाने में हरे धनिए का उपयोग करें।
तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-
मन को खराब विचारों से दूर रखते हुए अच्छे कार्यों में केन्द्रित करें। नई स्थितियां आपमें नई प्रतिभाओं का संचार करेगा। सम्बन्धों के सुख के लिए नैतिक कर्तव्यों के प्रति सजग होना आवश्यक है।
शुभ रंग : काला
शुभ अंक : 2
आपके लिए उपाय => किसी गरीब कन्या को फ्रूट जूस पिलाएं।
वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):-
शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होने के साथ आय के नये साधन सुलभ होंगे। ग्रहों की अनुकूलता से लाभान्वित होंगे। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव।
शुभ रंग : काला
शुभ अंक : 8
आपके लिए उपाय => मां के पैर छू कर या प्रणाम कर के घर से निकलें। झूठ न बोलें।
धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-
मिलनसार स्वभाव से लोकप्रिय होंगे। भौतिक सुख-साधनों की लालसा में व्यय का योग है। जीविका क्षेत्र में किया गया परिश्रम सार्थक होगा। प्रणय संबंध के प्रति मन केंद्रित होगा। रोजगार में व्यस्तता रहेगी।
शुभ रंग : सुनहरा
शुभ अंक : 6
आपके लिए उपाय => हनुमान मंदिर के शिखर दर्शन करें और पुजारी के पैर छुएं।
मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-
उच्च महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिये प्रेरित करेंगी। आकस्मिक किसी यात्रा की योजना बनेगी। कुछ सुंदर भावनाएं मन पर प्रभावी होंगी किंतु अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी।
शुभ रंग : लाल
शुभ अंक : 4
आपके लिए उपाय => सिर और पैर के पंजों में थोड़ा सा सरसों का तेल लगाएं।
कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-
राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए अनुकूल समय है। अच्छे कार्य के लिए प्रशंसनीय होंगे। शासन-सत्ता से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।
शुभ रंग : नीला
शुभ अंक : 3
आपके लिए उपाय => भैरव या हनुमान मंदिर में सरसों के तेल का दीपक लगाएं।
मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-
अपनी व्यवहारकुशलता से नये सम्बन्ध बनाने में सक्षम होंगे। रोजगार के क्षेत्र में लाभ उठायेंगे। महत्वपूर्ण कार्यो में लापरवाही न बरतें। मन को अच्छे कार्यो में केन्द्रित कर समय का सदुपयोग करें।
शुभ रंग : बैंगनी
शुभ अंक : 7
आपके लिए उपाय => पीली मिठाई खाएं।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें