![]() |
| तब लगि कुसल न जीव कहुँ सपनेहुँ मन बिश्राम । जब लगि भजन न राम कहुँ सोक धाम तजि काम ॥ जय श्री राम ..... जय वीर हनुमान ..... |
मेष ( च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, अ ):-
दुविधाओं को त्याग सही व स्वच्छ योजनाओं की ओर केंद्रित हों। भावनाप्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाता है। घरेलू वातावरण में रह-रहकर भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की जननी बनेंगी।
शुभ रंग : पीला
शुभ अंक : 1
आपके लिए उपाय => ध्रूमपान ना करें
वृष ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):-
किसी अचल सम्पत्ति की लेने की योजना बन सकती है। कार्य क्षेत्र के किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। मन नए धनागम के युक्तियों पर केन्द्रित होगा। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा।
शुभ रंग : बैंगनी
शुभ अंक : 1
आपके लिए उपाय => सुगंधित वस्तु का दान दें।#
मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):-
मन पर नियंत्रण रख अपने कर्त्तव्यों के प्रति सतर्क हों। स्थिति व समय के साथ समझौतावादी बने। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। किसी परिचित के स्वास्थ्य के प्रति चिंतित होंगे।
शुभ रंग : नारंगी
शुभ अंक : 4
#आपके लिए उपाय => झूठ न बोलें।
कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-
बुद्धिमत्ता व परिश्रम के मिले-जुले संयोग का भरपूर लाभ उठाएंगे। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। सफलताएं आन्तरिक क्षमताओं का अहसास कराएगी। पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ रंग : काला
शुभ अंक : 2
आपके लिए उपाय => किसी महिला को पानी पिलाएं।
सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-
तामसी व गैर सांस्कारिक कार्य की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगावें। खाली मन शैतान का घर है। अत: अपनी दिनचर्या को सुधारें। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में किया गया प्रयत्न सार्थक होगा।
शुभ रंग : सफ़ेद
शुभ अंक : 6
आपके लिए उपाय => पितृ देवताओं का ध्यान करें और प्रणाम करें।
कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-
संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। पारिवारिक जरूरतो की पूर्ति में साधनाभाव से मन चिंतित होगा। वाक्यपटुता व मधुर वाणी से सगे-संबंधियों के बीच प्रभावशाली होंगे। आलस्य त्यागें।
शुभ रंग : सुनहरा
शुभ अंक : 9
आपके लिए उपाय => दक्षिण दिशा में पान पर घी का दीपक रख कर लगाएं।
तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-
बीती बातों को भूलने की चेष्टा करें। मन को सकारात्मक दिशा में लगायें। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। भावनात्मक संबंध में कुछ कष्ट की आशंका है।
शुभ रंग : पीला
शुभ अंक : 4
आपके लिए उपाय => जीवन साथी को पान खिलाएं।
वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):-
अंतमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनें। पूरा दिन पूजा-पाठ में व्यस्त रहेंगे। मन में कुछ नयी इच्छाएं बलवती होंगी। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा।
शुभ रंग : खाकी
शुभ अंक : 5
आपके लिए उपाय => किसी ब्राह्मण को तले हुए आलू खिलाएं।
धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-
पारिवारिक समस्याओं को हल करने में मन केंद्रित होगा। जिन्दगी में नए अवसरों का स्वागत करें। हर मामले में हठ ठीक नहीं। किसी नए संबंध की निकटता में आपका संतुलित रहना ज्यादा अच्छा होगा।
शुभ रंग : भूरा
शुभ अंक : 5
आपके लिए उपाय => अपने पर्स या पैसे रखने के स्थान पर हल्दी और केसर मिलाकर छींटे।
मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-
आपकी स्थितियों में सुधार व मन में प्रसन्नता रहेगी। प्रतिभाशाली होने के बावजूद भी मनोबल के अभाववश लाभ से वंचित होंगे। दाम्पत्य जीवन में कुछ खराब बातों से संबंधों में कटुता की आशंका है।
शुभ रंग : गुलाबी
शुभ अंक : 3
आपके लिए उपाय => नीले रंग के परदे, बेडशीट या टेबल क्लॉथ इस्तेमाल करें।
कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-
कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय संभव। है। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी।
शुभ रंग : स्लेटी
शुभ अंक : 2
आपके लिए उपाय => पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक लगाएं।
मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-
संबंधों में पद व मर्यादा का ख्याल रखें। रोजगार क्षेत्र क्षमता का पूर्ण लाभ मिलेगा। मन की निराशा किसी कार्य में रुचि लेने में बाधक बनेगी। उच्च महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी।
शुभ रंग : भूरा
शुभ अंक : 2
आपके लिए उपाय => हल्दी का दूध पिएं।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें