![]() |
| सचिव बैद गुर तीनि जौं प्रिय बोलहिं भय आस । राज धर्म तन तीनि कर होइ बेगिहीं नास ॥ जय श्री राम ..... जय वीर हनुमान ..... |
मेष ( च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, अ ):-
भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंग। मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार हैं। क्रोध पर नियंत्रण रख संबंधों में मधुरता कायम रखें।
शुभ रंग : नीला
शुभ अंक : 9
आपके लिए उपाय => गुड़हल का फूल अपने साथ रखें।
वृष ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):-
मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा। प्रियजनों का सानिध्य महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगा। महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग हैं। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।
शुभ रंग : सुनहरा
शुभ अंक : 9
आपके लिए उपाय => किसी वाले का दिल न दुखाएं।#
मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):-
गुणवत्ता व बुद्धिमत्ता से समस्याओं के समाधान में सक्षम होंगे। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं में सक्रिय होंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। परिवार को कुशलता से चलाने में आपका विशेष योगदान होगा।
शुभ रंग : सुनहरा
शुभ अंक : 6
आपके लिए उपाय => कृष्ण या विष्णु भगवान को तुलसी पत्र चढ़ाएं।
कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-
शासन-सत्ता में व्यस्तता बढ़ेगी। मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिन्तित होगा। समाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा। किसी संबंधी से लाभ प्राप्त होने के आसार हैं।
शुभ रंग : सफ़ेद
शुभ अंक : 3
आपके लिए उपाय => 1 या 2 घूंट गंगाजल पिएं।
सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-
आकस्मिक कुछ नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। हर वक्त स्वयं को लाचार बनाए रखना ठीक नहीं है। समय का पूर्ण उपयोग करें और सकारात्मकता की ओर केंद्रित हों।
शुभ रंग : काला
शुभ अंक : 5
आपके लिए उपाय => तंबाकू या किसी भी तरह का पान मसाला खाने से बचें।
कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-
रोजगार के क्षेत्र मे प्रयत्न सार्थक होगा। नियोजित प्रयास द्वारा कोई बड़ी सफलता अर्जित करेंगे। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। शिक्षा क्षेत्र में मन केंद्रित होगा।
शुभ रंग : नारंगी
शुभ अंक : 7
आपके लिए उपाय => तुलसी पत्र खा कर घर से निकलें।
तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-
ग्रहों की अनुकूलता से कोई अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति एवं अनावश्यक नयी घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव। जरूरी कार्य में आलस्य न करें।
शुभ रंग : पीला
शुभ अंक : 1
आपके लिए उपाय => किसी को गुलाबी या सफेद रुमाल दें।
वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):-
विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयास करें। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। आलस्य त्यागें।
शुभ रंग : नारंगी
शुभ अंक : 1
आपके लिए उपाय => एक तरफ से सिकी हुई रोटी गाय को दें।
धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-
पिछले दिनों पारिवारिक संबंधों में चल रही कुछ समस्याओं में सुधार होगा। कोई नई योजना अपनी सकारात्मकता के लिए मन को उद्वेलित करेगी। रोजगार क्षेत्र में लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे।
शुभ रंग : सफ़ेद
शुभ अंक : 6
आपके लिए उपाय => किसी ब्राह्मण को शहद या पपीता दान दें।
मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-
प्रगति के नए रास्ते खुलते नजर आएंगे। व्यवसाय में नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण सुखद होगा। पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ रंग : नारंगी
शुभ अंक : 1
आपके लिए उपाय => झूठी गवाही न दें और किसी के बारे में बुरा न कहें।
कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-
आपकी सारी समस्याएं खुद-ब-खुद सुलझ जाएंगी। जरूरत है धैर्य पूर्वक समय का इंतजार करने की। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से कष्ट संभव।
शुभ रंग : नारंगी
शुभ अंक : 7
आपके लिए उपाय => गोशाला में कुछ रूपये का दान दें।
मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-
अंदर कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। सभी इच्छाओं को साकार करने से पूर्व गहन सोच-विचार करें। आकस्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। आलस्य का त्याग करें।
शुभ रंग : चमकीला
शुभ अंक : 3
आपके लिए उपाय => पीला फूल सूंघकर अपनी दाई ओर फेंक दें।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें