कै द्विज रूप लिवाय महाप्रभु , सो तुम दास के सोक निवारो ॥
को नहिं जानत है जग में कपि, संकट मोचन नाम तिहारो ॥
जय श्री राम ..... जय वीर हनुमान .....
मेष ( च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, अ ):-
घरेलू मुद्दों को बाहर उपहास का मामला ना बनने दें। प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन भाव उन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित होगा। नये घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव।
शुभ रंग : लाल
शुभ अंक : 4
आपके लिए उपाय => हनुमान मंदिर में गुड़-चने का प्रसाद चढ़ाएं।
वृष ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):-
पुरानी समस्याओं का हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए ग्रह अनुकूल होंगे। नई दिशा में सक्रिय होने के आसार हैं।
शुभ रंग : काला
शुभ अंक : 5
आपके लिए उपाय => खाना खा कर आधे घंटे तक पानी न पिएं।
मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):-
ऐसा कोई कार्य न करें जिससे अपयश या लांछन मिले। नकारात्मक चिन्ताएं उत्साह में कमी लायेंगी। क्रोध पर काबू रखें, और आवेश में कोई निर्णय मत लें। आलस्य का त्याग करें।
शुभ रंग : काला
शुभ अंक : 2
आपके लिए उपाय => नारियल पानी पीएं।
कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-
व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। परिश्रम से आर्थिक लाभ का योग है। अत्याधिक भावुकतावश भावनात्मक शोषण की आशंका है। भौतिक व तामसिक जगत से प्रभावित मन भविष्य को लेकर चिंतित होगा।
शुभ रंग : स्लेटी
शुभ अंक : 5
आपके लिए उपाय => दूध में बादाम मिलाकर पीएं।
सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-
अपने स्वास्थ्य के प्रति सर्तक रहें। निकट संबंधों में पारदर्शी व कर्त्तव्यनिष्ठ बनें। रोजगार में क्षमता का पूर्ण लाभ उठाएंगे। नाजुक संबंधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। जरूरी कार्य समय से करें।
शुभ रंग : काला
शुभ अंक : 5
आपके लिए उपाय => सरकारी अधिकारी या किसी बड़े व्यक्ति को मिठाई खिलाएं।
कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-
परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होने के आसार हैं। कठिनाइयों एवं विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। दाम्पत्य जीवन मधुर होगा। घर में प्रसन्नता रहेगी।
शुभ रंग : स्लेटी
शुभ अंक : 2
आपके लिए उपाय => हथेलियों और कलाई पर एलोविरा लगा कर हाथ धो लें।
तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-
निकटस्थ संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर छवि बनाएं। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओ की पूर्ति के आसार हैं। सामान्य दिनचर्या के साथ व्यतीत हो रहे जीवन में उत्साह का अभाव। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग : पीला
शुभ अंक : 1
आपके लिए उपाय => 1 रोटी पर थोड़े से पके चावल रख कर गाय को खिलाएं।
वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):-
सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। अच्छे आचार-विचार से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
शुभ रंग : भूरा
शुभ अंक : 5
आपके लिए उपाय => भाई या दोस्तों की चीजों का उपयोग न करें।
धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-
परिजनों व मित्रों का सन्निध्य से मन प्रसन्न रहेगा। कार्य-पेशे में अवरोधित कार्य सार्थक होने के आसार है। मांगलिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में सम्मिलित होंगे। महत्वपूर्ण कार्यो में आलस्य ना करे।
शुभ रंग : हरा
शुभ अंक : 8
आपके लिए उपाय => पीपल के पेड़ पर पीला धागा बांधें।
मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-
पिता के सहयोग से मुश्किल दिनों में राहत मिलेगी। बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग सगे-संबंधियों में कटुता लाएगा। आकस्मिक कुछ नई आशंकाओं से प्रभावित मन गलत निर्णय ले सकता है।
शुभ रंग : मैरुन
शुभ अंक : 1
आपके लिए उपाय => बेडशीट, टेबल क्लॉथ या चेयर कवर चेंज करें।
कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-
भावनाओं पर नियंतण्ररख दायित्वों के प्रति सजग हों। उच्छृंखलता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। आलस्य का त्याग करें।
शुभ रंग : लाल
शुभ अंक : 4
आपके लिए उपाय => सफेद मोजे पहनें।
मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-
किसी महत्वपूर्ण निर्णय के प्रति मन दुविधाग्रस्त होगा। निराशावादी विचारों को त्याग आशावादी बनें। नई दिशा में व्यस्तता बढ़ेगी। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। शुभ रंग : लाल
शुभ अंक : 1
आपके लिए उपाय => धन लाभ की कामना से गणेश मंदिर के दरवाजे पर पीले चावल रखें।

.jpeg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें