जेहि गिरि चरन देइ हनुमंता। चलेउ सो गा पाताल तुरंता ॥
जिमि अमोघ रघुपति कर बाना। एही भाँति चलेउ हनुमाना ॥
जय श्री राम ..... जय वीर हनुमान .....
मेष ( च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, अ ):-
नए सम्बन्धों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयाँ दूर होंगी। विभागीय परिवर्तन से थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। प्रणय संबंधों में मन केन्द्रित। पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ रंग : सफ़ेद
शुभ अंक : 6
आपके लिए उपाय => 5 लोंग लाल कपड़े में बांध कर अपने साथ रखें।
वृष ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):-
कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। आकस्मिक ढेर सारे तनाव मन पर प्रभावी होंगे। निराशावादी विचारों को त्याग आशावादी बनें। नाजुक सम्बन्धों के भावनात्मक कष्टों को भूल वर्तमान को बेहतर बनाएं।
शुभ रंग : काला
शुभ अंक : 8
आपके लिए उपाय => शक्कर या चावल खा कर घर से निकलें।
मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):-
रोजगार में किसी महत्वपूर्ण सफलता हेतु मन केंद्रित होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे। परिवार में बड़ों का भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे। आलस्य न करें।
शुभ रंग : सुनहरा
शुभ अंक : 6
आपके लिए उपाय => कोई खट्टी चीज न खाएं।
कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-
सामाजिकता व पारिवारिक जिम्मेदारियों के निर्वहन में व्यस्त रहेंगे। ध्यान रहे कि कोई भी महत्वपूर्ण संबंध न बिगड़ने पाये। विपरीतलिंग के आकषर्ण से अपयश और लांछन का योग है। आलस्य त्यागें।
शुभ रंग : बैंगनी
शुभ अंक : 4
आपके लिए उपाय => पानी की टंकी में 1 सिक्का डाल दें।
सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-
मन पर नियंत्रण कर कर्त्तव्यों के निर्वहन में केन्द्रित हो। स्थिति व समय के साथ समझौतावादी बने। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता से लाभ मिल सकता है।
शुभ रंग : हरा
शुभ अंक : 5
आपके लिए उपाय => अंजीर खाएं या पिता समान बड़े व्यक्ति को खिलाएं।
कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-
कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। प्रयासरत् क्षेत्रों में संघर्ष संभव। निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें। किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। आलस्य का त्याग करें।
शुभ रंग : स्लेटी
शुभ अंक : 2
आपके लिए उपाय => किसी छोटी कन्या को पान खिलाएं।
तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-
आपकी सारी समस्याएं खद ब खुद सुलझ जाएंगी थोड़ा धैर्यपूर्वक वक्त का इन्तजार करें। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।
शुभ रंग : सुनहरा
शुभ अंक : 6
आपके लिए उपाय => चींटियों को आटा और शक्कर खिलाएं।
वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):-
अच्छे कार्यों के लिए प्रशंसनीय होंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। नये कार्यों से लाभ प्राप्त होने के आसार हैं। उत्साह में वृद्धि होगी। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।
शुभ रंग : भूरा
शुभ अंक : 2
आपके लिए उपाय => लौंग या अदरक खाएं।
धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-
किसी सुखद यात्रा की योजना बनेगी। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी। मन नयी-नयी कल्पनाओं की सैर करेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के सार्थक होने का योग है।
शुभ रंग : गुलाबी
शुभ अंक : 3
आपके लिए उपाय => पपीता खाएं।
मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-
गुणवत्ता व बुद्धिमत्ता से समस्याओं के समाधान में सक्षम होंगे। उत्सापूर्वक नई योजनाओं में सक्रिय होंगे। परिवार को सुव्यवस्थित चलाने में आपका विशेष योगदान होगा। दूसरों का निरादर न करें।
शुभ रंग : बैंगनी
शुभ अंक : 1
आपके लिए उपाय => काले कपड़े न पहनें।
कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-
रुके कार्य के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। उत्साह में वृद्धि होगी। पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नवीन संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। आकस्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। शुभ रंग : स्लेटी शुभ अंक : 2
आपके लिए उपाय => गीले बालों में तेल न लगाएं।
मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-
भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां स्वभाविक है। किसी नये कार्य में मन केन्द्रित होगा। निकटस्थ सम्बन्धों में किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। प्रणय संबंध मधुर बनेंगे। शुभ रंग : नारंगी
शुभ अंक : 7
आपके लिए उपाय => गाय को रोटी दें।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें