जै जै जै हनुमान गोसाईं । कृपा करहु गुरू देव की नाईं ॥
जो शत बार पाठ कर कोई । छूटे बंदि महा सुख होई ॥
जय श्री राम ..... जय वीर हनुमान .....
कैसा रहेगा आपका आने वाला दिन का राशिफल
मेष ( च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, अ ):-
भौतिक सुख-साधनों की लालसावश व्यय संभव। अत्याधिक व्यस्तता से निजी महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति समयाभाव से मन में चिंता संभव। उच्चस्तरीय संबंधों से प्रगाढ़तावश लाभ के आसार बनेंगे। ==> शुभ रंग : मैरुन शुभ अंक : 7
# आपके लिए उपाय => ज्यादा गरम चीजें न खाएं।
वृष ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):-
पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। जीविका क्षेत्र में मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण रखें। निकट संबंधों के बीच मधुर वाणी का प्रयोग करें। ==> शुभ रंग : पीला शुभ अंक : 7
# आपके लिए उपाय => बेडशीट, टेबल क्लॉथ या चेयर कवर चेंज करें।#
मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):-
आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अविवाहितों के विवाह तय होने की संभावना है। कोई सुखद समाचार से मन उत्साहित होगा। आय-व्यय में संतुलन बनाने का प्रयास करें। ==> शुभ रंग : हरा शुभ अंक : 2
#आपके लिए उपाय => तंबाकू या किसी भी तरह का पान मसाला खाने से बचें।
कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-
निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। मन अर्थिक सुदृढ़ता हेतु प्रयत्नशील होगा। कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। आलस्य न करें। ==> शुभ रंग : काला शुभ अंक : 2
#आपके लिए उपाय => किसी गरीब को 1 गिलास दूध दान दें।
सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-
बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्टा करें। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। निर्थक दूसरों की पीठ पीछे आलोचना न करें। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। ==> शुभ रंग : नीला शुभ अंक : 3
#आपके लिए उपाय => 1 या 2 घूंट गंगाजल पिएं।
कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-
कठिन एवं विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति के ओर अग्रसर होंगे। कुछ पुरानी अवरोधित कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। दाम्पत्य जीवन मधुर होगा। जीवन साथी का ध्यान रखें। ==> शुभ रंग : भूरा शुभ अंक : 5
#आपके लिए उपाय => सौंफ-मिश्री खाएं।
तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-
भावनात्मक आकांक्षाओं से आपका मन उद्वेलित होगा। अत्यधिक भावुक्तावश किसी सम्बन्धी की छोटी-छोटी बातें मन को कष्ट पहुंचा सकती है। किसी नए कार्य में संलग्नता से प्रगति के आसार। ==> शुभ रंग : सफ़ेद शुभ अंक : 3
#आपके लिए उपाय => फ्रूट जूस पियें।
वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):-
दूरस्थ किसी संबंधी की कुशलता का समाचार मिलेगा। किसी उच्चस्तरीय व्यक्ति से निकटता बढ़ेगी। आय-व्यय में संतुलन बनाने का प्रयास करें। किसी अचल सम्पत्ति का क्रय संभव है। ==> शुभ रंग : चमकीला शुभ अंक : 9
#आपके लिए उपाय => गर्म चीजें खाने-पीने से बचें।
धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-
किसी नई दिशा में पूंजी निवेश का विचार बनेगा। कुछ पारंपरिक दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। ईरीय सत्ता पर निर्भर मन सुख की अनुभूति करेगा। आकस्मिक यात्राएं लाभकारी हो सकती है। ==> शुभ रंग : भूरा शुभ अंक : 5
#आपके लिए उपाय => माता या मां के समान किसी महिला को प्रणाम करें।
मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-
मन सुन्दर कल्पनाओं से प्रभावित होगा। नये सम्बन्ध के प्रति निकटता बढ़ेगी। उपस्थित साधनों में सन्तुष्ट व तृप्त होने का प्रयत्न करें। शिक्षा प्रतियोगिता से जुड़े व्यक्तियों के लिए ग्रह लाभप्रद होंगे। ==> शुभ रंग : नारंगी शुभ अंक : 7
#आपके लिए उपाय => मूंगफली सेक कर खाएं।
कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-
कुछ नयी अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। शासन-सत्ता की दिशा में केंद्रित लोगों को लाभकारी अवसर मिलेंगे। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित व्यवस्था के लिए मन में चिंता संभव। ==> शुभ रंग : नारंगी शुभ अंक : 7
#आपके लिए उपाय => पुराने कपड़े या किताबों का दान दें।
मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-
भौतिक जगत की चकाचौंध से प्रभावित होंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। कार्यों के अत्याधिक बोझ से मन बोझिल होगा। ==> शुभ रंग : खाकी शुभ अंक : 8
#आपके लिए उपाय => मां के पैर छू कर या प्रणाम कर के घर से निकलें। झूठ न बोलें।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें