Param
सिंधु तीर एक भूधर सुंदर । कौतुक कूदि चढ़ेउ ता ऊपर ॥
बार बार रघुबीर सँभारी । तरकेउ पवनतनय बल भारी ॥
जय श्री राम ..... जय वीर हनुमान .....
मेष ( च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, अ ):-
निकटस्थ संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर छवि बनाएं। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओ की पूर्ति के आसार हैं। सामान्य दिनचर्या के साथ व्यतीत हो रहे जीवन में उत्साह का अभाव। क्रोध पर नियंत्रण रखें। ==> शुभ रंग : पीला शुभ अंक : 1
# आपके लिए उपाय => लाल रुमाल या कपड़ा साथ रखें।
वृष ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):-
महत्वपूर्ण निर्णयों को विवेकपूर्वक लें। अत्यधिक पारिवारिक जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनायेंगी। परिजनों की छोटी-छोटी बात का बुरा न मानें। भाई अथवा पिता से भावनात्मक कष्ट मिल सकता है। ==> शुभ रंग : नीला शुभ अंक : 3
# आपके लिए उपाय => किसी मंदिर में कपूर दान दें।#
मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):-
व्यवहार कुशलता से संबंधों में प्रभावी होंगे। भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। प्रणय संबंधों में मधुरता आयेगी। ==> शुभ रंग : सुनहरा शुभ अंक : 6
#आपके लिए उपाय => कलाई पर हरा धागा बांधे।
कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-
मन को सकारात्मक दिशा प्रदान करें। भाग्य से प्राप्त अच्छे-बुरे सभी परिस्थितियों के साथ समझौतावादी बनें। अपने सुख-दुख को छोड़ परिजनों के सुख के बारे में सोचें। प्रणय संबंध मधुर बनेंगे। ==> शुभ रंग : खाकी शुभ अंक : 2
#आपके लिए उपाय => पानी में 2 बूंद दूध मिलाकर नहाएं।
सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-
अच्छे कार्यों के लिए प्रशंसनीय होंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। नये कार्यों से लाभ व उत्साह में वृद्धि होगी। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। क्रोध का त्याग करें। ==> शुभ रंग : सुनहरा शुभ अंक : 3
#आपके लिए उपाय => सूर्यास्त के समय कुछ न खाएं-पिएं।
कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-
ग्रहों की अनुकूलता से कोई अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। घर-परिवार में कोई महत्वपूर्ण कार्य सम्पन्न होने के आसार बनेंगे। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। ==> शुभ रंग : गुलाबी शुभ अंक : 3
#आपके लिए उपाय => पिस्ता खाएं।
तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-
दूसरों की आलोचना छोड़ स्वयं का आकलन करें। सही समय पर सही निर्णय लेने की चेष्टा करें। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन के अनुकूल चलें। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। ==> शुभ रंग : सुनहरा शुभ अंक : 3
#आपके लिए उपाय => 6 काजू खाएं।
वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):-
किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। किसी की कटु वाणी मन को दुखित करेगी। उच्च महत्वकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम के लिए प्रेरित करेंगी। परिजनों से कष्ट की आशंका है। ==> शुभ रंग : गुलाबी शुभ अंक : 9
#आपके लिए उपाय => लाल कपड़े में सिंदूर से स्वास्तिक बनाकर हनुमान मंदिर में चढ़ाएं।
धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-
मन अच्छी कल्पनाओं से प्रभावित रहेगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। नये संबंध के प्रति निकटता बढ़ेगी। आर्थिक कष्ट होगा। व्यय पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। ==> शुभ रंग : सफ़ेद शुभ अंक : 3
#आपके लिए उपाय => तंबाकू या किसी भी तरह का पान मसाला खाने से बचें।
मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-
सुख-दुख हर स्थिति को ईश्वरीय इच्छा मान उसका सहजता पूर्वक सामना करें। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से जानकार लोगों से सलाह लें। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। ==> शुभ रंग : नीला शुभ अंक : 6
#आपके लिए उपाय => दाहिने पैर के अंगूठे के नाखून पर खोपरे का तेल लगाएं।
कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-
कुछ कठिनाईयों से मन नकारात्मक विचारों से प्रभावित रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की तैयारी में समुचित व्यवस्था के लिए मन चिंतित होगा। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। ==> शुभ रंग : मैरुन शुभ अंक : 4
#आपके लिए उपाय => सफेद मोजे पहनें।
मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-
उपस्थित साधनों में संतुष्ट व तृप्त रहने का प्रयास करें। महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु तत्पर रहेंगे। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। ==> शुभ रंग : गुलाबी शुभ अंक : 9
#आपके लिए उपाय => किसी भी मंदिर में गेहू का आटा दान दें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें