अब मोहि भा भरोस हनुमंता । बिनु हरिकृपा मिलहिं नहिं संता॥
जौ रघुबीर अनुग्रह कीन्हा । तौ तुम्ह मोहि दरसु हठि दीन्हा॥
जय श्री राम ..... जय वीर हनुमान .....
कैसा रहेगा आपका आने वाला दिन का राशिफल
![]() |
| आपका आज का राशि फल 05-05-2024 |
मेष ( च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, अ ):-
किसी नये कार्य में आपका रुझान बढ़ेगा। किसी महत्वपूर्ण फैसले के लिए मन केन्द्रित होगा। नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बनेंगे। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। आलस्य का त्याग करें। ==> शुभ रंग : पीला शुभ अंक : 4
# आपके लिए उपाय => खाने में गुड़ का उपयोग करें।
वृष ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):-
बहुत दिनों से अवरोधित कोई कार्य हल होने की संभावना है। आकस्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं। राजनीतिज्ञो के लिए ग्रहों का सहयोग प्राप्त होगा। ==> शुभ रंग : चमकीला शुभ अंक : 3
# आपके लिए उपाय => किसी भी फ्रूट जूस में नमक मिलाकर पीएं।#
मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):-
कुछ सुन्दर अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। अपने सरल स्वभाव व मिलनसारिता से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। लेकिन अत्यधिक भावुकता संबंधों में भावनात्मक शोषण का कारण बन सकती है। ==> शुभ रंग : पीला शुभ अंक : 1
#आपके लिए उपाय => चंदन का तिलक लगाएं।
कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-
मन को सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें। भाग्य से प्राप्त अच्छी-बुरी सभी स्थितियों के साथ समझौतावादी बनें। अपने सुख-दुख को छोड़ परिजनों के सुख के बारे में भी सोचें। आलस्य त्यागें। ==> शुभ रंग : खाकी शुभ अंक : 5
#आपके लिए उपाय => किसी भी काम को लेकर मन में संदेह न रखें।
सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-
पुरानी समस्याओं का हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। पूजा-पाठ की दिशा में मन केंद्रित होगा। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम करेंगे। ==> शुभ रंग : हरा शुभ अंक : 8
#आपके लिए उपाय => चंदन का तिलक लगाएं।
कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-
सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों की मधुरता बढ़ेगी। सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार आपकी गरिमा में वृद्धि करेगा। ==> शुभ रंग : भूरा शुभ अंक : 8
#आपके लिए उपाय => बच्चों या किन्नरों को चॉकलेट बांटें।
तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-
भावनाव से उद्वेलित आपका मन निकट संबंधों के प्रति चिंतित होगा। पूर्वाग्रहवश मन में संबंधों के प्रति नकारात्मक को न पालें। भविष्य संबंधी चिंताएं मन में नकारात्मक विचार ला सकती हैं। आलस्य न करें। ==> शुभ रंग : मैरुन शुभ अंक : 4
#आपके लिए उपाय => मोगरा, ट्यूलिप या किसी फूल की खुशबू वाला परफ्यूम यूज करें।
वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):-
महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। आलस्य का त्याग करें। आवेश में लिए गए निर्णय से पश्चाताप संभव। ==> शुभ रंग : सफ़ेद शुभ अंक : 9
#आपके लिए उपाय => गुनगुने पानी से गरारे करें।
धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-
पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में विलम्ब से मन में नकारात्मक विचारों का जन्म होगा। ==> शुभ रंग : मैरुन शुभ अंक : 1
#आपके लिए उपाय => चाय न पीएं।
मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-
अपने कार्यो को समयानुकूल पूर्ण करने का प्रयत्न करें। निर्थक दूसरों की अलोचना न करें। सम्बन्धों में थोड़ा भावनात्मक प्रदर्शन पर जोर दें। आर्थिक सबलता के मन नई युक्तियों पर केन्द्रित होगा। ==> शुभ रंग : काला शुभ अंक : 2
#आपके लिए उपाय => चंदन का तिलक लगाएं।
कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-
किसी महत्वपूर्ण कारण से घर से दूर रहना पड़ सकता है। लक्ष्यहीन मन कैरियर को सही दिशा में ले जाने में असमर्थ रहेगा। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में ज्यादा लापरवाही हानिकारक हो सकती है। ==> शुभ रंग : हरा शुभ अंक : 2
#आपके लिए उपाय => घर या ऑफिस की किसी मशीन की ऑयलिंग करें।
मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-
अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिंतित होगा। असीम प्रतिभाआें के बावजूद हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें। ==> शुभ रंग : भूरा शुभ अंक : 2
#आपके लिए उपाय => पीपल के पेड़ के नीचे पीली मिठाई पर पीला फूल रखें और घी का दीपक भी लगाएं।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें