श्रीरामचन्द्र कृपालु भजु मन हरण भवभय दारुणम् ।
नवकञ्ज लोचन कञ्ज मुख कर कञ्ज पद कञ्जारुणम् ॥
जय श्री राम ..... जय वीर हनुमान .....
कैसा रहेगा आपका आज का राशिफल
14-06-2024
मेष ( च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, अ ):-
पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमता का भरपूर लाभ उठाएंगे। महत्वपूर्ण कार्य में आलस्य का त्याग करें।
शुभ रंग : खाकी
शुभ अंक : 2
आपके लिए उपाय => हनुमान मंदिर में सिंदूर दान दें।
वृष ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):-
आर्थिक क्षेत्र में आय के नये साधन सुलभ होंगे। कार्यों के अत्याधिक बोझ से मन बोझिल होगा। पारिवारिक तनाव का असर अपने स्वास्थ पर न पड़ने दें। कार्यक्षेत्र में मन नई प्रगति के लिए प्रयास करेगा।
शुभ रंग : लाल
शुभ अंक : 1
आपके लिए उपाय => इलाइची वाला दूध पीएं।#
मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):-
जीविका क्षेत्र में अपनी कार्यकुशलता का जौहर बिखेरेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में समुचित परिश्रम के लिए आपका मन केंद्रित होगा। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उच्चस्तरीय व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा।
शुभ रंग : बैंगनी
शुभ अंक : 1
आपके लिए उपाय => पूजा की 3 सुपारी गणेश मंदिर में चढ़ाएं।
कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-
सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य सिद्धि के आसार बनेंगे। पुराने संबंधों से लाभ संभव। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। शुभ रंग : बैंगनी
शुभ अंक : 7
आपके लिए उपाय => गंगाजल पीएं।
सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-
किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। आवेश में लिए गए निर्णय से पश्चाताप संभव। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। भावावेष में किये गये कार्य से कष्ट संभव।
शुभ रंग : काला
शुभ अंक : 8
आपके लिए उपाय => हलवा खाएं।
कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-
किसी कार्य में सफलता से उत्साह में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में थोड़ा सरल व समझौतावादी रहने का प्रयत्न करें। परिवार मे किसी सदस्य की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। मधुर वाणी बोलें।
शुभ रंग : गुलाबी
शुभ अंक : 3
आपके लिए उपाय => हरे कपड़े पर केवड़े का इत्र लगा कर गणेश जी को चढ़ाएं।
तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-
परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा में बृद्धि होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। घर में खुशहाली होगी।
शुभ रंग : लाल
शुभ अंक : 4
आपके लिए उपाय => 1 सिक्का किसी भी मंदिर के बाहर बैठे गरीब को दें।
वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):-
भावुकतावश संबंधों में भावनात्मक शोषण की आशंका है। पूर्वाग्रहवश निकट संबंधों के प्रति मन में गलत धारणा पालना ठीक नहीं है। सगे-संबंधियों के बीच मधुरता हेतु आपस में विश्वास कायम करें।
शुभ रंग : पीला
शुभ अंक : 1
आपके लिए उपाय => मीठा पराठा या कोई तली हुई चीज खुद खाएं या दूसरों को खिलाएं।
धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-
अपने अन्दर धैर्य व वाणी में मधुरता लाएं। शंकाएं सम्बन्धों में कटुता पैदा करेंगी। संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति के आसार है। ग्रहों की अनुकूलता का असर दिखेगा।
शुभ रंग : खाकी
शुभ अंक : 2
आपके लिए उपाय => दही-बेसन से मुंह धोएं।
मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-
शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होने के साथ आय के नये साधन सुलभ होंगे। ग्रहों की अनुकूलता से लाभान्वित होंगे। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव।
शुभ रंग : काला
शुभ अंक : 8
आपके लिए उपाय => तिल खा कर घर से निकलें।
कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-
नैतिक दायित्वों के प्रति लापरवाही न करें। प्रयासरत् क्षेत्रों में पूर्वाग्रहवश मन में निराशा पैदा होगी। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में परिश्रम तीव्र होगा। आलस्य को त्यागें।
शुभ रंग : खाकी
शुभ अंक : 2
आपके लिए उपाय => बाल और नाखून न कटवाएं।
मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-
नयी घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से अधिक व्यय होने परेशान होंगे। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। नये कार्यो के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। शुभ रंग : नारंगी
शुभ अंक : 1
आपके लिए उपाय => किसी मंदिर में 5 पूजा की सुपारी दान दें।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें