आप का आज का राशिफल 10-06-2024 - Astrovanni.in

Astrovanni

Post Top Ad

Responsive Ads Here

 


सीता अनुज समेत प्रभु नील जलद तनु स्याम ।

मम हियँ बसहु निरंतर सगुनरुप श्रीराम॥

जय श्री राम ..... जय वीर हनुमान ....

मेष ( च, चू, चे, ला, ली,  लू, ले, लो, अ ):- 

शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्रों से जुड़े लोगों की क्रियाशीलता बढ़ेगी। पुरानी बातें सोच मन परेशान होगा। काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से प्रसन्न होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। ==> शुभ रंग : खाकी  शुभ अंक : 5

# आपके लिए उपाय =>  दिन में एक बार गुनगुना पानी पिएं।


वृष  ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):- 

दूसरों की सफलता से अपने अंदर हीनभाव न आने दें। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा तथा स्थान परिवर्तन का भी योग है। दूसरों की बात  इधर से उधर न करें। रोजगार में व्य्स्तता रहेगी। ==> शुभ रंग : पीला  शुभ अंक : 4

# आपके लिए उपाय =>  अपना जूठा किसी को न खिलाएं।#


मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):- 

सत्संगियों की निकटतावश ईश्वरीय आस्था में वृद्धि होगी। राजनीति से जुड़े लोगों की क्रियाशीलता बढ़ेगी। उच्चस्तरीय लोगों से प्रगाढ़ता बढ़ेगी। उपहार एवं सम्मान का लाभ मिलेगा। रोजगार क्षेत्र में अनुकूल स्थिति होगी। ==> शुभ रंग : लाल  शुभ अंक : 1

#आपके लिए उपाय =>  गणेश जी को प्रसाद चढ़ाएं।


कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):- 

किसी जरूरी कार्य से घर से दूर रहना पड़ सकता है। लक्ष्यहीन मन कैरियर को सही दिशा की ओर ले जाने में असमर्थ होगा। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। रोजगार में व्यस्ततापूर्ण स्थिति होगी। ==> शुभ रंग : खाकी  शुभ अंक : 2

#आपके लिए उपाय =>  दूध पीकर पानी पिएं।


सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):- 

रोजगार में अपनी स्थिति को लेकर मन में हीनता आयेगी। पारिवारिक दायित्वों के पूर्ति के आसार बनेंगे। कल्पनाएं साकार होती नजर आएंगी। व्यावसायिक क्षेत्र के प्रतिभा में निखार आयेगा। ==> शुभ रंग : सुनहरा  शुभ अंक : 3

#आपके लिए उपाय =>  सूर्यदेव को जल चढ़ाएं।


कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):- 

बीती बातों को भूलने की चेष्टा करें। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ बढ़ेगी। जीवन साथी से मधुरता बनाएं। ==> शुभ रंग : नीला  शुभ अंक : 3

#आपके लिए उपाय =>  धनिया और हरी सब्जी खाएं।


तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):- 

बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयास करें। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। प्रणय संबंध मधुर बनेंगे।   ==> शुभ रंग : काला  शुभ अंक : 8

#आपके लिए उपाय =>  किसी भी मंदिर में इत्र चढ़ाएं।


वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):- 

भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्नक विचार ला सकतीं है। कुछ अच्छे आसारों से मन प्रसन्न रहेगा। रोजगार में अच्छे लाभ के अवसर मिलेंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।   ==> शुभ रंग : काला  शुभ अंक : 8

#आपके लिए उपाय =>  मसूर की दाल और पताशे दान दें।


धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):- 

कुछ नये उच्चस्तरीय लोगों से ए शक्तिवान लोगो से निकटता बढ़ेगी। पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। जीविका क्षेत्र में प्रगति के आसार हैं। आय-व्यय में संतुलन बनायें। ==> शुभ रंग : बैंगनी  शुभ अंक : 7

#आपके लिए उपाय =>  गोशाला में कुछ रूपये का दान दें।


मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):- 

महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता नये उत्साह का संचार करेगी। मांगलिक कार्यों हेतु व्यस्तता   रहेगी। महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी।   सामाजिक गतिविधियों में क्रियाशीलता बढ़ेगी।       ==> शुभ रंग : भूरा  शुभ अंक : 8

#आपके लिए उपाय =>  घर या ऑफिस टेबल की सफाई करवाएं।


कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):- 

दूसरों की आलोचना करना छोड़ स्वयं का आंकलन करें। सही समय पर सही निर्णय लें। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन का अनुसरण करें। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें। ==> शुभ रंग : नारंगी  शुभ अंक : 7

#आपके लिए उपाय =>  साथ काम करने वाले को ब्लेक इंक का पैन गिफ्ट करें।


मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):- 

सगे-संबंधों में बड़कपन व त्याग के परिचायक बनें। नये कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक हो सकता है। मित्रवत संबंधों का लाभ मिलेगा। रचनात्मक व सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।   ==> शुभ रंग : बैंगनी  शुभ अंक : 7

#आपके लिए उपाय =>  किसी भी मंदिर में पीली मिठाई चढ़ाएं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages