आज का राशि फल 09/06/24 - Astrovanni.in

Astrovanni

Post Top Ad

Responsive Ads Here


आवत देखि लोग सब कृपासिंधु भगवान ।

नगर निकट प्रभु प्रेरेउ उतरेउ भूमि बिमान ॥

जय श्री राम ..... जय वीर हनुमान .....


कैसा रहेगा आपका आज का राशिफल

मेष ( च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, अ ):- 

नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर और स्थान परिवर्तन के भी योग हैं। दूसरों की बात इधर से उधर करना आपका शोभा नही देता और निर्थक दूसरों की आलोचना भी ठीक नही है। मधुर वाणी बोलें। 

शुभ रंग : चमकीला 

शुभ अंक : 3

आपके लिए उपाय => अपने साथ 2 लोंग रखें।

वृष ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):- 

कार्यकुशलता व सुंदर बौद्धिक क्षमता से जीविका क्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों की व्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी। किसी नये रिश्ते के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। 

शुभ रंग : स्लेटी 

शुभ अंक : 5

आपके लिए उपाय => अपने भोजन में से पहली रोटी गाय के लिए निकालें।#

मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):- 

किसी विकट समस्या के विकल्प ढूंढ़ने में मन व्याकुल होगा। चिंताएं तो बहुत हैं पर धैर्य व हिम्मत से ही इन पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। परिवार में अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह बढ़ेगा। 

शुभ रंग : मैरुन 

शुभ अंक : 4

आपके लिए उपाय => गणेश मंदिर में गुड़-धनिया चढ़ाएं।


कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):- 

सुन्दर भावनात्मक अभिब्यक्ति सम्बन्धों की मधुरता बढ़ेगी। किसी मांगलिक कार्य हेतु प्रयास सार्थक होगा। कार्य क्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुसार चले। 

शुभ रंग : सफ़ेद 

 शुभ अंक : 9

#आपके लिए उपाय => पीने के पानी रखने के स्थान पर दीपक लगाएं।


सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):- 

उच्छृंखल व मजाकिया स्वभाव आसपास के वातावरण में महत्ता बढ़ाएगा। रोजगार में अपनी स्थिति को लेकर मन हीनता का शिकार होगा। महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। 

शुभ रंग : नारंगी 

शुभ अंक : 4

आपके लिए उपाय => अखरोट खाएं।


कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):- 

कभी धूप कभी छांव यही जीवन है उससे न घबराएं। नकारात्मक चिंताओं को त्याग आशावादी बनें। निकटस्थ संबंधों में भावनात्मक आकांक्षाएं प्रबल होंगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। 

शुभ रंग : सफ़ेद 

शुभ अंक : 6

आपके लिए उपाय => ध्रूमपान ना करें।


तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):- 

प्रतिभाओं के बावजूद हीनभाव प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। रोजगार में व्यस्तता रहेगी। 

शुभ रंग : गुलाबी 

 शुभ अंक : 6

आपके लिए उपाय => मंदिर में मिश्री चढ़ाएं।

वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):- 

किसी महत्वपूर्ण कार्य में थोड़ी कठिनाई का आभास होगा। किसी नये कार्य की सार्थकता के लिए मन प्रयत्नशील होगा। रोजगार के क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। 

शुभ रंग : स्लेटी 

शुभ अंक : 5

आपके लिए उपाय =>  हनुमान मंदिर में लाल रेशमी धागा दान करें।

धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):- 

गुणवत्ता व बुद्धिमत्ता से समस्याओं के समाधान में सक्षम होंगे। उत्सापूर्वक नई योजनाओं में सक्रिय होंगे। परिवार को सुव्यवस्थित चलाने में आपका विशेष योगदान होगा।  

शुभ रंग : पीला 

 शुभ अंक : 7

आपके लिए उपाय => चंदन का तिलक लगाएं।

मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):- 

कुछ नये लाभ से उत्साह बढ़ेगा। पुरानी बातों को सोच अपनी ऊर्जा का हृास न करें। संघर्ष के दिन बीतने वाले और प्रगति के नये द्वार खुलने वाले हैं। काफी दिनों से अवरोधित कोई जरूरी कार्य हल होगा।  

शुभ रंग : भूरा 

शुभ अंक : 8

आपके लिए उपाय => तंबाकू या किसी भी तरह का पान मसाला खाने से बचें।

कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):- 

काफी दिनों से अवरोधित कार्य हल होंगे। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। मन में कुछ नई अभिलाषाएं जागृत होंगी। 

शुभ रंग : काला  

शुभ अंक : 8

आपके लिए उपाय => ऑवला तेल सिर में लगाएं।

मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):- 

काफी दिनों से अवरेधित कोई कार्य हल होने के आसार हैं। जीविका क्षेत्र में सामान्य व्यस्तता रहेगी। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। 

शुभ रंग : पीला 

शुभ अंक : 1

आपके लिए उपाय => गुनगुने पानी से गरारे करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages