कैसा रहेगा आपका आज का राशिफल - Astrovanni.in

Astrovanni

Post Top Ad

Responsive Ads Here

कैसा रहेगा आपका आज का राशिफल

Share This
Astrovanni.in
काम क्रोध मद लोभ सब नाथ नरक के पंथ ।
सब परिहरि रघुबीरहि भजहु भजहिं जेहि संत॥
जय श्री राम ..... जय वीर हनुमान .....

07-05-2024

मेष ( च, चू, चे, ला, ली,  लू, ले, लो, अ ):- 

पुरानी घटनाओं से मन ओत-प्रोत होगा। सन्तान सम्बन्धी दायित्वों के प्रति मन चिन्तित होगा। भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी ला सकते हैं। अचल सम्पत्ति की लेने की योजना बन सकती है। 
शुभ रंग : स्लेटी  
शुभ अंक : 5
आपके लिए उपाय =>  गाय को गुड़ खिलाएं।

वृष  ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):- 

घर में तनाव का वातावरण रहेगा। शिक्षा में मनोवांछित सफलता ना मिलने से मन परेशान रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सार्थक होंगे। व्यवसायिक क्षेत्र में थोड़ा साधनाभाव की अनुभूति होगी।
शुभ रंग : नारंगी  
शुभ अंक : 1
आपके लिए उपाय =>  नारियल पानी पीएं।

मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):- 

नशीले पदार्थों का सेवन न करें। आय के साधन सुलभ होंगे। भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त मन में एकाकी की अनुभूति होगी। अपयश व लांछन से बचें। परिश्रम का समुचित लाभ प्राप्त होगा।
शुभ रंग : हरा  
शुभ अंक : 5
आपके लिए उपाय =>  सगी या कजिन बहन को पैन गिफ्ट दें।

कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):- 

घरेलू मुद्दों को बाहर उपहास का मामला ना बनने दें। प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन भाव उन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित होगा। नये घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव।  
शुभ रंग : लाल 
शुभ अंक : 4
आपके लिए उपाय =>  दूध पी कर घर से निकलें।

सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):- 

महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की पूर्ति होगी। शंकाओं पर काबू रखें। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। आवेश मे कोई निर्णय न लें। नियोजित परिश्रम द्वारा समस्याओं पर विजय प्राप्त करेंगे। 
शुभ रंग : काला  
शुभ अंक : 5
आपके लिए उपाय =>  किसी से भी झूठा वादा न करें।

कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):- 

अपनी किसी भौतिक लालसा की पूर्ति में व्यय संभव। व्यावसायिक क्षेत्र में आय के साधन सुलभ होंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे। प्रणय संबंधों में मधुरता बनेगी। 
 शुभ रंग : चमकीला  
 शुभ अंक : 6
आपके लिए उपाय =>  2 तुलसी पत्र पानी से निगले।

तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):- 

भावुकता पर नियंत्रण रखें। हर रिश्ते में अपने अनुकूल अपेक्षा रखना ठीक नहीं है। माता के स्वास्थ्य  के प्रति कुछ चिंताएं रहेंगी। व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होती नजर आएंगी। आलस्य का त्याग करें।  
 शुभ रंग : स्लेटी 
 शुभ अंक : 5
आपके लिए उपाय =>  परफ्यूम या डियो यूज न करें।

वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):- 

भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन को निराश करेगी। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। वाणी में मधुरता लायें। 
 शुभ रंग : मैरुन
 शुभ अंक : 1
आपके लिए उपाय =>  बेडशीट, टेबल क्लॉथ या चेयर कवर चेंज करें।

धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):- 

नकारात्मक विचारों को त्याग, अपनी क्षमताओं को निखारनें का प्रयत्न करें। बीते हुए व आने वाले कल के बारे में सोचना छोड़ वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 
 शुभ रंग : हरा  
 शुभ अंक : 8
आपके लिए उपाय =>  9 गेहूं के दाने अपने साथ रखें।

मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):- 

अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रयत्न तीव्र होगा। नियोजित परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाहनादि के प्रयोग में सावधानी बरतें। अविवाहितों के विवाह तय होने की संभावना है।  
 शुभ रंग : नारंगी 
 शुभ अंक : 4
आपके लिए उपाय =>  हनुमान जी को तेल का दीपक लगाएं।

कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):- 

नये क्षेत्रों में प्रयास से लाभ संभव। समस्याओं के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी। नये सम्बन्धों के सहयोग से आर्थिक कठिनाईयां दूर होंगी। राजनीति तथा शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में भविष्य उत्तम है। 
शुभ रंग : भूरा  
शुभ अंक : 5
आपके लिए उपाय =>  लोहे की कोई जंग लगी खराब चीज ऑफिस, घर या दुकान से हटा दें।

मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):- 

सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। अच्छे आचार-विचार से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। 
 शुभ रंग : भूरा  
शुभ अंक : 5
आपके लिए उपाय =>  नारियल पानी पीएं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages