मृत्यु निकट आई खल तोही । लागेसि अधम सिखावन मोही ॥
उलटा होइहि कह हनुमाना। मतिभ्रम तोर प्रगट मैं जाना ॥
जय श्री राम ..... जय वीर हनुमान .....
कैसा रहेगा आपका आने वाला दिन का राशिफल
मेष ( च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, अ ):-
मेष राशि वालो नये क्षेत्रों में आज किए गए प्रयास से लाभ मिल सकता है | समस्याओं के समाधान निकलने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। नये संबंधों का सहयोग मिलने से आर्थिक कठिनाइयां दूर होने के योग बन रहे हैं । शिक्षा-प्रतियोगिता से जुड़े लोगों के लिए ग्रह अनुकूल रहेंगे।
शुभ रंग : स्लेटी शुभ अंक : 8
आपके लिए उपाय => ऑफिस या गाड़ी पर अपनी सीट पर लाल कपड़ा रखकर बैठें।
वृष ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):-
रोजगार के क्षेत्र में मिलने वाले नए नए अवसर आपमे उत्साह का संचार करेंगे। आवेश में आकार लिये गये निर्णय से हानि भी हो सकती है इस लिए कोई निर्णय ले तो बड़ो की सलाह जरूर ले । राजनीतिक सरगर्मियां बढ्ने के आसार नज़र आरहे है । मित्रो से संबंधों का लाभ मिलने के योग बनते हैं | परिवार में खुसियों भरा वातावरण रहेगा। ==>
शुभ रंग : पीला शुभ अंक : 7
आपके लिए उपाय => मां के पैर छू कर या प्रणाम कर के घर से निकलें। झूठ न बोलें।#
मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):-
भौतिक आकांक्षाएं बलवती होंगी। राजनीति से जुड़े लोगों की क्रियाशीलता बढ़ेगी। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। गलत प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनायें।
शुभ रंग : सुनहरा शुभ अंक : 9
आपके लिए उपाय => अपनी बहन या मौसी को मिठाई खिलाएं।
कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-
काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में प्रयत्न सार्थक होगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता रहेगी।
शुभ रंग : मैरुन शुभ अंक : 4
आपके लिए उपाय => शिव मंदिर में मिश्री दान दें।
सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-
जीवन में अचानक हो रही उथल-पुथल से डरने के बजाय धैर्य व विवेक से काम लें। विषम स्थितियों के मध्य किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की पूर्ति मे विलम्ब से चिंतित होंगे। दाम्पत्य जीवन में कुछ कटुता के आसार हैं।
शुभ रंग : लाल शुभ अंक : 4
आपके लिए उपाय => घर या ऑफिस में पूर्व दिशा की दीवार पर लाल फूल लगाएं।
कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-
बीती बातों को भूलने की कोशिश करें। रोजगार में कुछ अच्छे अवसर बनेंगे। भौतिक इच्छाएं बलवती होंगी। अभिभावकों के सहयोग से उत्साह बढ़ेगा। सुंदर आकांक्षाओं की पूर्ति के आसार बनेंगे।
शुभ रंग : नारंगी शुभ अंक : 1
आपके लिए उपाय => इलेक्ट्रॉनिक सामान न खरीदें।
तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-
उत्साहपूर्ण सुखद समय का एहसास होगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। निकट संबंधियों से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। शिक्षा एवं राजनीतिक क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।
शुभ रंग : नीला शुभ अंक : 9
आपके लिए उपाय => दही में काली मिर्च और थोड़ी सी चीनी डालकर खाएं।
वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):-
अपने भविष्य को सुनियोजित करें। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। परिजनों के सुख-दुख से प्रभावित मन परिवार को एकजुट रखने की ओर केंद्रित होगा। जरूरी दायित्व को पूर्ण करें।
शुभ रंग : सफ़ेद शुभ अंक : 6
आपके लिए उपाय => चाकू या किसी औजार पर लाल धागा बांधे।
धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-
अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। असीम प्रतिभाओं के बावजूद प्रतिभाओं के लाभ से वंचित होंगे। अत: इसे सुधारें।
शुभ रंग : बैंगनी शुभ अंक : 4
आपके लिए उपाय => किशमिश का पानी पिएं।
मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-
मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। आवेश में लिया गया निर्णय से पश्चाताप होगा। परिवार में किसी के भी महत्वपूर्ण कार्य सफल होने के आसार बनेंगे। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता रहेगी।
शुभ रंग : खाकी शुभ अंक : 2
आपके लिए उपाय => गुनगुने पानी से गरारे करें।
कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-
सामान्य दिनचर्या के साथ उत्साहीनता की अनुभूति करेंगे। नैतिक दायित्वों के प्रति लापरवाही न करें। किसी सगे-संबंधी अथवा कुछ की अस्वस्थ्यता से परेशान होंगे। जीवनसाथी से मधुरता बनाये रखें।
शुभ रंग : नारंगी शुभ अंक : 7
आपके लिए उपाय => तली-गली कोई चीज खाने से पहले थोड़ी सी जमीन पर गिरा दें।
मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-
मन ढ़ेर सारी पूर्वाग्रह प्रभावित होगा। पुरानी बातों कों भूल कर वर्तमान के साथ समझौता करें। मन पर नियंत्रण करते हुए कर्तव्यनिष्ठ बनें। जीवन साथी से वैचारिक मतभेद संभव।
शुभ रंग : स्लेटी शुभ अंक : 5
आपके लिए उपाय => बनाना शेक पीएं या किसी को पिलाएं।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें