कैसा रहेगा आपका आज का राशिफल 30-07-2024 - Astrovanni.in

Astrovanni

Post Top Ad

Responsive Ads Here

कैसा रहेगा आपका आज का राशिफल 30-07-2024

Share This

 
 
लाय सजीवन लखन जियाये । श्री रघुबीर हरषि उर लाये ॥
रघुपति कीन्ही बहुत बड़ाई । तुम मम प्रिय भरत सम भाई ॥
जय श्री राम ..... जय वीर हनुमान .....

मेष ( च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, अ ):- 
आपका अस्थिर मन मूल्यवान समय को व्यर्थ के कार्यों में गंवायेगा। घरेलू कार्यों में व्यस्तता रहेगी। शिक्षा की दिशा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा। आय-व्यय में संतुलन बनाकर चलें। 
शुभ रंग : गुलाबी 
शुभ अंक : 6
आपके लिए उपाय => चौराहे पर साबुत लाल मिर्च फेंक आएं।

वृष ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):- 
शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्रों से जुड़े लोगों की क्रियाशीलता बढ़ेगी। पुरानी बातों को लेकर मन चिंतित होगा। काफी दिनों से प्रयासरत् महत्वपूर्ण कार्य हल होने से प्रसन्न होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। 
शुभ रंग : स्लेटी 
शुभ अंक : 2
आपके लिए उपाय => बेडशीट, टेबल क्लॉथ या चेयर कवर चेंज करें।

मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):- 
बुद्धिमत्ता द्वारा प्रत्येक दिशा में स्वयं को पारंगत सबित करेंगे। भौतिकता की लोलुपतावश में आकर अपनी आर्थिक क्षति कर सकते हैं। जीवनसाथी से कुछ मुद्दों पर वैचारिक मतभेद की आशंका है। 
शुभ रंग : गुलाबी 
शुभ अंक : 9
आपके लिए उपाय => किसी पेड़ के नीचे 1 रोटी रख दें।

कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):- 
मन कुछ उदास रहेगा। हड़बडी व बेचैनी से महत्वपूर्ण योजनाओं में असन्तुन का शिकार होंगे। भौतिक इच्छाएं बलवती होंगी। उच्चस्तरीय व्यक्तियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आलस्य का त्याग करें। 
शुभ रंग : बैंगनी 
शुभ अंक : 7
आपके लिए उपाय => शिव मंदिर की जलाधारी का जल सिर पर लगाएं।

सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):- 
व्यवहार कुशलता से संबंधों में प्रभावी होंगे। भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। प्रणय संबंधों में मधुरता आयेगी। 
शुभ रंग : सुनहरा 
शुभ अंक : 6
आपके लिए उपाय => किसी ब्राह्मण को खीर खिलाएं।

कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):- 
पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। कोई अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। शिक्षा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन नकारात्मक चिंताओं से बोझिल होगा। 
शुभ रंग : सुनहरा 
शुभ अंक : 6
आपके लिए उपाय => इलाइची वाला दूध पीएं।

तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):- 
मन नये धनागम की युक्तियों पर केंद्रित होगा। कार्यक्षेत्र के किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। भविष्य संबंधी किसी समस्या से चिंतित होंगे। जीवनसाथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। आलस्य का त्याग करें। 
शुभ रंग : चमकीला 
शुभ अंक : 9
आपके लिए उपाय => किसी गरीब बच्चे को पनीर या चीज खिलाएं।

वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):- 
महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। दायित्वों की पूर्ति में विलंब से मन चिंतित होगा। आलस्य को त्यागें। 
शुभ रंग : हरा शुभ 
अंक : 8
आपके लिए उपाय => 1 रुपये का सिक्का किसी नदी या तालाब में डालें।

धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):- 
किसी संबंध में प्रगाढ़ता से निजी संबंधों में कटुता पैदा हो सकती है। आय के साधन सुलभ होंगे। व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। प्रणय संबंध मधुर बनेंगे। 
शुभ रंग : चमकीला शुभ 
अंक : 9
आपके लिए उपाय => मंदिर में केले चढ़ाएं।

मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):- 
बिगड़े हुए संबंधों में फिर से प्रगाढ़ता बनेगी। अपने अंदर कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। पत्नी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। 
शुभ रंग : काला 
शुभ अंक : 8
आपके लिए उपाय => मंदिर में घंटी, दीपक या भगवान की कोई तस्वीर दान दें।

कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):- 
काफी दिनों से अवरोधित कोई कार्य हल होने की संभावना है। नये गणमान्य लोगों से संबंध प्रगाढ़ होंगे। आय के साधन सुलभ होंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें। 
शुभ रंग : सुनहरा 
 शुभ अंक : 9
आपके लिए उपाय => सोयाबीन या सरसों के तेल से बनी चीज दूसरों को खिलाएं।

मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):- 
आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। हर वक्त अपने को लाचार बनाए रखना अच्छी बात नहीं, समय का सदुपयोग करें और स्वयं को सकारात्मक दिशा दें।
शुभ रंग : मैरुन 
शुभ अंक : 4
आपके लिए उपाय => कृष्ण भगवान या गणेश जी की मूर्ति पर केसर और हल्दी लगाएं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages