कैसा रहेगा आपका आज का राशिफल 27-07-2024 - Astrovanni.in

Astrovanni

Post Top Ad

Responsive Ads Here

रामाख्यं जगदीश्वरं सुरगुरुं मायामनुष्यं हरिं ।

वन्देऽहं करुणाकरं रघुवरं भूपालचूड़ामणिम् ॥

जय श्री राम ..... जय वीर हनुमान .....


मेष ( च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, अ ):- 

कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में ढ़िलाई न बरतें।

शुभ रंग : स्लेटी 

शुभ अंक : 8

आपके लिए उपाय => चंदन का तिलक लगाएं।

वृष ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):- 

पुरानी बातों कों भूल वर्तमान के साथ समझौता करें। निर्थक छोटी-छोटी बातों को लेकर परिवार में तनाव संभव। प्रणय संबंध में परिजनों के विरोध से मन दुखित होगा। अत: धैर्य से काम लें। 

शुभ रंग : खाकी 

शुभ अंक : 5

आपके लिए उपाय => तंबाकू या किसी भी तरह का पान मसाला खाने से बचें।#

मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):- 

मन नयी धनागम की युक्तियों पर केंद्रित होगा। कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आलस्य का त्याग करें। भविष्य को लेकर मन चिंतित होगा। जीवनसाथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। 

शुभ रंग : सुनहरा 

शुभ अंक : 9

आपके लिए उपाय => बिना सुपारी का पान किसी कन्या को खिलाएं।

कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):- 

जीवन में अचानक हो रहे उथल-पुथल से घबराने के बजाय धैर्य व विवेक से काम लें। किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की पूर्ति में बिलम्ब से मन चिन्तित होगा। दाम्पत्य जीवन में थोड़ी कटुता के आसार हैं। 

शुभ रंग : हरा 

शुभ अंक : 2

आपके लिए उपाय => चाय या दूध पीकर मुंह साफ करें (कुल्ला करें)।

सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):- 

किसी विकट समस्या के विकल्प ढूंढ़ने में मन व्याकुल होगा। चिन्ताएं तो बहुत है पर धैर्य व हिम्मत से ही इन पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। परिवार में अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह बढ़ेगा।

शुभ रंग : भूरा 

शुभ अंक : 8

आपके लिए उपाय => चंदन का तिलक लगाएं।

कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):- 

भावुक मन संबंधियों के बीच छोटी-छोटी बातों पर दुखी हो सकता है। काफी दिनों से दाम्पत्य या पारिवारिक जीवन में चल रहे तनाव में सुधार होने के आसार हैं। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। 

शुभ रंग : बैंगनी 

शुभ अंक : 1

आपके लिए उपाय => किन्नरों को पान खिलाएं।

तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):- 

पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी। बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग संबंधों में कटुता ला सकता है। नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। 

शुभ रंग : गुलाबी 

शुभ अंक : 3

आपके लिए उपाय => किसी मंदिर में मक्की का आटा दान दें।

वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):- 

अपनी रचनात्मक क्षमता के कारण पुरस्कार एवं सम्मान का लाभ प्राप्त करेंगे। भौतिक सुख-साधनों की ओर मन आकषिर्त होगा। सांस्कृतिक अथवा धार्मिक क्रिया-कलापों में रुचि बढ़ेगी। आलस्य कतई न करें। 

शुभ रंग : सुनहरा 

शुभ अंक : 3

आपके लिए उपाय => पूर्व दिशा में अपने इष्ट देव को कुमकुम डालकर दीपक लगाएं।

धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):- 

प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों से मन खिन्न होगा किंतु संबंधों के लाभ से समस्याओं का समाधान होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के परिणाम के प्रति मन चिंतित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें।

शुभ रंग : सफ़ेद 

शुभ अंक : 9

आपके लिए उपाय => किसी मंदिर या अपने घर के पूजा स्थान की सफाई करें।

मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):- 

पुरानी बातों कों भूल कर वर्तमान के साथ समझौता करें। निर्थक छोटी-छोटी बातों को लेकर परिवार में तनाव संभव। प्रणय सम्बन्ध में परिजनों के विरोध से मन दुखित होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। 

शुभ रंग : नारंगी 

शुभ अंक : 7

आपके लिए उपाय => अलसी के बीज सेक कर खाएं।

कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):- 

नौकरी का वातावरण सुखद होगा। रोजगार में प्रगति संभव। आमदनी में वृद्धि के योग हैं। अविवाहितों के विवाह तय होने की अत्यधिक संभावना है। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। 

शुभ रंग : लाल 

शुभ अंक : 4

आपके लिए उपाय => हनुमान मंदिर में काला धागा चढ़ाएं।

मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):- 

योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। मस्त-मौला मन मौजमस्ती में समय व्यर्थ कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। 

शुभ रंग : नीला 

शुभ अंक : 6

आपके लिए उपाय => किसी मंदिर के शिखर का दर्शन करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages