जपहिं नामु जन आरत भारी । मिटहिं कुसंकट होहिं सुखारी ॥
दीन दयाल बिरिदु संभारी। हरहु नाथ मम संकट भारी ॥
जय श्री राम ..... जय वीर हनुमान .....
कैसा रहेगा आपका आने वाला दिन का राशिफल
12-06-2024
मेष ( च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, अ ):-
बीती बातों को सोचना छोड़े आने वाले कल के बारे में सोचने का प्रयत्न करें। किसी अचल सम्पत्ति को लेने की योजना बन सकती है। मन नये धनागम की युक्तियों पर केंद्रित होगा। घर में खुशहाली रहेगी। ==> शुभ रंग : सफ़ेद शुभ अंक : 3
# आपके लिए उपाय => लाल कपड़े में मसूर की दाल रख कर किसी भिखारी को दान दें।
वृष ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):-
विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी। कार्यक्षेत्र में अपने संबंधों का भरपूर लाभ प्राप्त होगा। ==> शुभ रंग : नारंगी शुभ अंक : 4
# आपके लिए उपाय => बंगाली मिठाई खाएं और दूसरों को खिलाएं।#
मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):-
अच्छा होगा कि हर स्थिति का बड़ा ही नम्रतापूर्वक समना कर अच्छे व्यक्तित्व का परिचायक बनें। नये कार्यों के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र। कोई व्यक्तिगत संबंधों से विवाद हो सकता है। ==> शुभ रंग : काला शुभ अंक : 5
#आपके लिए उपाय => सौंफ खा कर पानी पीएं।
कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-
जीविका क्षेत्र में नए आयाम उत्साहित करेंगे। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता के दिशा में परिश्रम तीव्र होगा। छात्र पढ़ाई में ध्यान लगाएं। ==> शुभ रंग : मैरुन शुभ अंक : 1
#आपके लिए उपाय => थोड़े से पानी में शक्कर मिलाकर पीएं।
सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-
अपनी वाणी पर नियंत्रण रखते हुए सम्बन्धों को मधुर बनाने की चेष्टा करें। प्रतिभा व आत्मबल महत्वपूर्ण सफलताओं के प्रति आशान्वित करेगा। पूर्ववत् स्थिति में सुधार व आर्थिक लाभ के आसार हैं। ==> शुभ रंग : चमकीला शुभ अंक : 6
#आपके लिए उपाय => घर के बाहर पशु-पक्षियों के लिए पीने का पानी रखें।
कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-
रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिंतित होगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा तथा स्थान परिवर्तन का भी योग है। ==> शुभ रंग : चमकीला शुभ अंक : 3
#आपके लिए उपाय => आटे के दीपक बना कर तुलसी की जड़ में लगाएं।
तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-
परम्पराओं व संस्कारों के प्रति आस्था बढ़ेगी। निर्थक हीन भाव एवं प्रगतिशील व्यक्तियों से ईष्या भाव ठीक नहीं। अपनी आन्तरिक रचनात्मक गुणों को पहचानते हुए सही दिशा व लक्ष्य पर केन्द्रित हों। ==> शुभ रंग : गुलाबी शुभ अंक : 3
#आपके लिए उपाय => किसी गरीब को मीठे चावल खिलाएं।
वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):-
परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिंतित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें। कुछ नए उच्च स्तरीय संबंधों से निकटता बढ़ेगी। किसी नई दिशा में के प्रति आप उत्साहित होंगे। ==> शुभ रंग : चमकीला शुभ अंक : 3
#आपके लिए उपाय => पूर्व दिशा में अपने इष्ट देव को कुमकुम डालकर दीपक लगाएं।
धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-
पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए वर्तमान को सुधारें। अच्छे कार्यों से परिजनों के दिल में जगह बनायें। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही ना करें। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। ==> शुभ रंग : स्लेटी शुभ अंक : 8
#आपके लिए उपाय => 1 रोटी बिना घी की खाएं।
मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-
हर घटना से आपको सीख लेने की जरुरत है। नए क्षेत्र में निवेश से पूर्व बुद्धिजीवियो से विचार-विमर्श करें। भविष्य के प्रति निराशा जनक विचारों को मन पर हावी न होने दें। नए व्यवसायिक यात्राओं का योग है। ==> शुभ रंग : भूरा शुभ अंक : 5
#आपके लिए उपाय => हलवा खाएं।
कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-
ईश्वरीय आस्था में वृद्धि होगी। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नौकरी का वातावरण सुखद रहेगा। ==> शुभ रंग : हरा शुभ अंक : 2
#आपके लिए उपाय => किसी को लेदर पर्स या बेल्ट गिफ्ट करें।
मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-
अपने जीवन में सही लक्ष्य व सुदृढ़ता को सुनिश्चित करें तभी जीवन में सही प्रगति कर सकतें है। पुराने संबंध में विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। ग्रहों की अनुकूलता से कार्यक्षेत्र में लाभ संभव। ==> शुभ रंग : गुलाबी शुभ अंक : 3
#आपके लिए उपाय => किसी भी मंदिर के दरवाजे पर हल्दी और चंदन से स्वस्तिक बनाएं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें