आपका आज का राशि फल कैसा रहेगा आपका आज का दिन - Astrovanni.in

Astrovanni

Post Top Ad

Responsive Ads Here

आपका आज का राशि फल कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Share This
Astrovanni.in
कैसा रहेगा आपका आज का राशिफल
09-05-2024

मेष ( च, चू, चे, ला, ली,  लू, ले, लो, अ ):- 
कोई मुद्दा विवाद का कारण बन सकता है। जीविका में सामान्य व्यस्तता रहेगी। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता से जुड़े लोगों को ग्रहों की अनुकूलता रहेगी। 
शुभ रंग : पीला  
शुभ अंक : 4
आपके लिए उपाय =>  बंदरों को मीठी पूड़ी खिलाएं।

वृष  ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):- 
पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। गलत प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनायें। अत्याधिक दायित्व एवं कर्जभार से मन परेशान होगा। आय एवं व्यय में संतुलन बनाये रखने में सफल होंगे।    
शुभ रंग : चमकीला  
शुभ अंक : 6
आपके लिए उपाय =>  थोड़े से घी में शक्कर मिलाकर खाएं।#

मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):- 
रोजगार में आकस्मिक सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है।     
शुभ रंग : काला  
शुभ अंक : 5
आपके लिए उपाय =>  मां के पैर छू कर या प्रणाम कर के घर से निकलें। झूठ न बोलें।

कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):- 
कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। कार्यक्षेत्र में अनवरत् व्यस्तता रहेगी। जीविका क्षेत्र में क्षमता का पूर्ण लाभ मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य कतई न करें। 
शुभ रंग : चमकीला  
शुभ अंक : 6
आपके लिए उपाय =>  चेहरे पर कच्चा दूध लगाएं।

सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):- 
किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। कुछ नई जिम्मेदारी मन पर दबाव बनाएंगी। परिवार में किसी नये संतानोत्पत्ति के आसार हैं। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। 
शुभ रंग : स्लेटी  
शुभ अंक : 8
आपके लिए उपाय =>  कुमकुम का तिलक लगाएं।

कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):- 

संबंधियों के बीच अपनी नैतिक मर्यादा का पालन करें। किसी संबंध को लेकर पूरे परिवार के विरोध का सामना करना पड़ेगा। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा।    
शुभ रंग : सुनहरा  
शुभ अंक : 6
आपके लिए उपाय =>  11 बार ऊं गं गणपतयै नम: मंत्र बोलें।

तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):- 
सत्संगियों की निकटता के कारण ईश्वरीय आस्था में वृद्धि होगी। राजनैतिक क्षेत्र में सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उच्चस्तरीय लोगों से संबंध प्रगाढ़  होंगे। उपहार व सम्मान का लाभ प्राप्त होगा।      
शुभ रंग : काला  
शुभ अंक : 5
आपके लिए उपाय =>  अपने से निचले वर्ग के कर्मचारी या मजदूर को कुछ मीठा खिलाएं।

वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):- 
किसी नई योजना पर मन केन्द्रित होगा। महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी।  महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग है। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्ररिश्रम तीव्र होगा।  
शुभ रंग : लाल  
शुभ अंक : 4
आपके लिए उपाय =>  पैसे रखने की जगह पर कुमकुम से स्वास्तिक बनाएं।

धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):- 
प्रतिभाओं के बावजूद हीनभाव प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। जीवन साथी का सहयोग व स्नेह प्राप्त होगा।   
शुभ रंग : नीला  
शुभ अंक : 9
आपके लिए उपाय =>  सिक्के पर हल्दी या केसर लगा कर किसी भी मंदिर में चढ़ा दें।

मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):- 
कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। किसी महत्वपूर्ण कार्य से घर से दूर रहना मन को अरुचिकर लगेगा। दाम्पत्य जीवन मधुर होगा। अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें।  
शुभ रंग : मैरुन  
शुभ अंक : 4
आपके लिए उपाय =>  रोटी पर नमक और सरसों का तेल लगाकर कौवों को खिलाएं।

कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):- 
पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधियों के प्रति नकारात्मकता को न पाले। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि संभव। कोई नई योजना उत्साहित करेगी। भौतिक जगत के चकाचौंध प्रभावित रहेंगे।    
शुभ रंग : लाल  
शुभ अंक : 1
आपके लिए उपाय =>  भैरव मंदिर में चमेली का तेल दान दें।

मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):- 
कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। आकस्मिक ढेर सारे तनाव मन पर प्रभावी होंगे। निराशावादी विचारों को त्याग आशावादी बनें। नाजुक सम्बन्धों के भावनात्मक कष्टों को भूल वर्तमान को बेहतर बनाएं। 
शुभ रंग : काला  
शुभ अंक : 8
आपके लिए उपाय =>  आटे की गोलियां बना कर नदी या तालाब में डालें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages