10/05/24 कैसा रहेगा आपका आज का राशिफल - Astrovanni.in

Astrovanni

Post Top Ad

Responsive Ads Here

10/05/24 कैसा रहेगा आपका आज का राशिफल

Share This
Astrovanni.in


आज का राशि फल 

कैसा रहेगा आपका आने वाला दिन का राशिफल
10-05-2024

मेष ( च, चू, चे, ला, ली,  लू, ले, लो, अ ):- 
नकारात्मक विचारो ओर  चिंताओं को त्याग दे और अपनी क्षमता पर पूर्ण भरोसा रखें। नौकरी-पेशे में अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद बना रहेगा । राजनीति से जुड़े लोगों का सहयोग प्राप्त होने के योग बीएन रहे है । 
शुभ रंग : चमकीला  
शुभ अंक : 3
आपके लिए उपाय =>  1 सिक्के पर सिंदूर लगा कर हनुमान जी को चढ़ा दें।

वृष  ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):- 
अपने भविष्य को एक सुनियोजित दिशा दें। भविष्य संबंधी चिंताएं मन पर प्रभावी होगी लेकिन सोच समझ कर लिए ज्ञे निरण्य आपके लिए फायदे के रहेंगे । परिजनों के सुख-दुख से प्रभावित मन परिवार को संजोने के लिए  केंद्रित होगा। महत्वपूर्ण दायित्व मन पर दबाव बनाएंगे।
शुभ रंग : नीला  
शुभ अंक : 3
आपके लिए उपाय =>  कोई सुगंधित चीज अपने पास रखें।#

मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):- 
सगे-संबंधियों के बीच कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी साबित होंगी। भौतिक सुख-साधनों की ओर मन आकषिर्त होगा। जीविका क्षेत्र में नये आयाम आपको उत्साहित करेंगे। जीवनसाथी के साथ मधुरता बनायें।
शुभ रंग : गुलाबी  
शुभ अंक : 3
आपके लिए उपाय =>  तुलसी के गमले में थोड़े से चावल डालकर प्रणाम करें।

कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):- 
नये उत्साह के साथ कार्य क्षमता की अनुभूति होगी। कार्यक्षेत्र में अनवरत् व्यस्तता बनी रहेगी। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न रहेगा । रोजगार में लाभकारी स्थिति बनने के योग हैं । जरूरी कार्यों में आलस्य त्याग दें ।
शुभ रंग : हरा  
शुभ अंक : 5
आपके लिए उपाय =>  मां या मां समान किसी महिला को सफेद मिठाई खिलाएं।

सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):- 
कुछ नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। प्रियजनों का सन्निध्य प्राप्त होने के योग बनते हैं । छुपे हुए  विरोधियों से सतर्क रहें। राजनीति से जुड़े लोगों को ग्रहों की अनुकूलता का पुराण लाभ मिलेगा। घर में प्रसन्नता बनी रहने के योग बनते हैं । 
शुभ रंग : हरा  
शुभ अंक : 5
आपके लिए उपाय =>  आंकड़े के पेड़ में पानी डालें।

कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):- 
आपके लिए अच्छा होगा कि परिजनों के अनुकूल चलने  की चेष्टा करें। नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंने के योग बन रहे हैं । परिश्रम से आर्थिक लाभ होने के योग है। काफी दिनों से अवरोधित महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे।
शुभ रंग : काला  
शुभ अंक : 5
आपके लिए उपाय =>  शिव जी को बिल्व पत्र चढ़ाएं।


तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):- 
किसी महत्वपूर्ण शुभकार्य के आयोजन को लेकर मन मे चिंता बनी रहेगी । प्रयासरत् क्षेत्रों मे अनुकूल स्थितियाँ आप में उत्साह का संचार करेंगी। राजनीतिक व्यक्तियों के लिए अच्छा समय, वर्चस्व में वृद्धि होगी। 
शुभ रंग : काला  
शुभ अंक : 2
आपके लिए उपाय =>  घर या ऑफिस की टेबल पर 1 फूल रखें।

वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):- 
किसी विपरीतलिंगी संबंध से भावनात्मक कष्ट की आशंका बनी हुई है। सरल व मिलनसार स्वभाव द्वारा संबंधों में निकटता लाएंगे किंतु अत्याधिक भावनात्मक अपेक्षाएं संबंधों में कष्ट का अनुभव करा सकती हैं । आलस्य त्यागें। 
शुभ रंग : नारंगी  
शुभ अंक : 1
आपके लिए उपाय =>  हनुमान मंदिर के शिखर का दर्शन करें। किसी भी बुजुर्ग को खाने की चीज दें।

धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):- 
सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यो द्वारा मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नैतिक जिम्मेदारियों के प्रति लापरवाही बिलकुल न बरतें। कुछ पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित जरूरी काम में आलस्य का त्याग करें। 
शुभ रंग : लाल  
शुभ अंक : 4
आपके लिए उपाय =>  पीपल के पेड़ के नीचे मिठाई रखें।

मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):- 
रोजगार के क्षेत्र में नए अवसर उत्साह का संचार करेंगे, परन्तु आवेश में लिया गया कोई भी निर्णय हानिकारक सिद्ध सकता है। राजनैतिक सरगर्मियाँ आपकी व्यस्तता को बढ़ाएंगी। आपको संबंधों का लाभ मिलेगा। 
शुभ रंग : लाल  
शुभ अंक : 4
आपके लिए उपाय =>  नीला फूल अपने साथ रखें।

कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):- 
पुरानी बातों कों भूल कर वर्तमान के साथ समझौता करना सीखे । निर्थक छोटी-छोटी बातों को लेकर परिवार में तनाव संभव। प्रणय संबंध में परिजनों के विरोध से मन दुखित होगा। अत: धैर्य से काम लें। 
शुभ रंग : खाकी  
शुभ अंक : 5
आपके लिए उपाय =>  ऑफिस, व्हीकल या अपने घर का आइना साफ करें।

मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):- 
किसी सहकर्मी द्वारा किए खराब व्यवहार से कष्ट होना संभव। राजनैतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए अनुकल समय बना हुआ है । सन्तान सम्बन्धी चिन्ताएं मन पर प्रभावी होगी। किसी नवीन क्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी।
शुभ रंग : लाल  
शुभ अंक : 1
आपके लिए उपाय =>  चंदन का डियो या परफ्यूम यूज करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages